रिपोर्ट-अंकित सेन
निशु वेलफ़ेयर फाउंडेशन ने लखनऊ मंडल के आसपास के 11 जिलों के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर लोगों को सावित्रीबाई फूले सम्मान से नवाजा है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमती नगर स्थित इंटरनेशनल बौद्ध संस्थान में निशु वेलफ़ेयर फाउंडेशन की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में अयोध्या जनपद में नारी सशक्तिकरण को लेकर किये जा रहे उत्कृष्ट कार्य के लिये महिला थानाध्यक्ष प्रियंका पांडेय को सावित्रीबाई फूले सम्मान से नवाजा गया। संस्था की गुंजन वर्मा ने कहा कि महिला थानाध्यक्ष प्रियंका पांडेय के द्वारा से समय-समय पर प्रत्येक सामाजिक गतिविधि में हिस्सा लिया जाता है और उनके कार्यकाल में अयोध्या जिले में महिला अपराध पर प्रभावी नियंत्रण हुआ है, जिनके कारण उन्हें सम्मानित किया गया इसके साथ ही फ़िल्म अभिनेत्री पारुल चौहान ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। इस दौरान संस्था की गुंजन वर्मा सोशल वर्कर, फ़िल्म अभिनेत्री पारुल चौहान व अन्य लोग मौजूद रहे।
0 comments: