13 February 2020

विश्व विद्यालय में आयोजित हुआ शिक्षक सम्मान समारोह



रिपोर्ट:-कुमकुम

अयोध्या। डॉ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर में महाविद्यालय शिक्षक संघ भवन का भव्य उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 मनोज दीक्षित द्वारा किया गया। इस अवसर पर शिक्षक संघ ने भवन की बहुप्रतीक्षित मांग पूर्ण होने पर शिक्षक सम्मान कार्यक्रम भी आयोजित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो0 दीक्षित ने शिक्षक संघ को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और कहा कि विश्वविद्यालय के बेहतर 
संचालन के लिए शिक्षकों के मान सम्मान का हमेशा ख्याल रखा जायेगा। उच्च शिक्षा की चुनौतियों को गिनाते हुए कुलपति ने कहा कि उच्च शिक्षा के संवर्धन के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन एवं शिक्षक संघ में तालमेल होना आवश्यक है। साथ ही छात्रों में किताबों और कक्षाओं से दुराव की बढ़ती प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त की।

शिक्षक संघ की तरफ से स्वागत भाषण देते हुए संगठन अध्यक्ष डॉ0 वी पी सिंह ने शिक्षक संघ भवन निर्माण में आर्थिक योगदान देने के लिये तथा शिक्षकों की समस्याओं के निदान के लिए तत्पर रहने के लिए कुलपति जी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ0 वीरेंद्र सिंह चौहान ने भी संबोधित किया। शिक्षक सम्मान समारोह में रिटायर्ड शिक्षकों के साथ दो सेवारत शिक्षकों को भी कार्यकारिणी द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ0 आर एन सिंह ने किया। अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री डॉ0 हेमंत सिंह द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में डॉ0 वीके सिंह, डॉ0 एस के सिंह, डॉ0 विवेक द्विवेदी, डॉ0 राजीव प्रकाश सिंह, डॉ0 वाई एन त्रिपाठी, डॉ0 प्रवीण सिंह, डॉ0 एस पी सिंह, डॉ0 इंदु सिंह डॉ0 अनुराग मिश्रा, डॉ0 अरविंद शर्मा, डॉ0 आर पी सिंह सहित अन्य का सक्रिय सहयोग रहा। इस अवसर पर सभी राज्य विश्वविद्यालय के शिक्षक संघ के अध्यक्ष, महामंत्री, अवध विश्वविद्यालय की पूर्व कार्यकारिणी के सदस्य एवं सभी महाविद्यालयो के शिक्षकगण उपस्थित रहे।

শেয়ার করুন

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 comments: