21 February 2020

महाशिवरात्रि पर्व पर शिवमयी हुई रामनगरी अयोध्या, बोलबम के गूंजे जयकारे


रिपोर्ट:अंकित सेन/दृष्टांत हेम 

महाशिवरात्रि पर्व पर रामनगरी अयोध्या पूरी तरह से शिवमय हो गयी है। बम-बम भोले के जयकारों से अयोध्या गुंजायमान हो गयी है। महाशिवरात्रि पर लोग ब्रह्ममहूर्त से ही पतित पावनी मां सरयू में डुबकी लगाकर अपने आराध्य का पूजन-अर्चन कर रहे हैं। तो वहीं दूसरी ओर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुये पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किये गये हैं। यहीं नहीं यातायात में किसी भी प्रकार की कोई समस्या न इसको लेकर यातायात पुलिस की ओर से रुट डायवर्जन की व्यवस्था की गयी है। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर अयोध्या के प्रमुख मठ-मंदिरों को दुल्हन की तरह सजाया गया है, तो वहीं हजारों की संख्या में श्रद्धालु नागेश्वरनाथ, क्षीरेश्वरनाथ, सहित शहर के दुग्धवश्वरनाथ, विघ्नेश्वर नाथ मंदिर में पहुंचकर अपने आराध्य की कृपा पाने के लिये फल-फूल, बेल-पत्र, बैर, गन्ने का गुटका, भांग व धतूरा चढ़ाकर जलाभिषेक कर रहे हैं। दर्शन-पूजन करने आये शिवभक्तों का कहना है कि आज के दिन शिव जी की पूजा का विशेष महत्व है। आज के दिन जो भी सच्चे मन से भगवान भोलेनाथ का पूजन-अर्चन व जलाभिषेक करता है, उन्हें भोलेनाथ की विशेष कृपा प्राप्त होती है। नागेश्वरनाथ पर पूजन-अर्चन करने अयोध्या पहुंचे सुशील कुमार पांडेय ने बताया कि महाशिवरात्रि का यह पर्व भगवान शिव व माता पार्वती के विवाह से जुड़ा है और इस दिन पूजन-अर्चन का अलग ही महत्व है। स्थानीय श्रद्धालुओं का कहना है कि महाशिवरात्रि पर लोग भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर व्रत रखते हैं और शाम को विशेष पूजा-पाठ कर अपने व्रत का उद्यापन करते हैं। ज्ञातव्य हो कि महाशिवरात्रि पर्व पर सभी प्रमुख मठ-मंदिरों से भगवान भोलेनाथ की बारात बड़े ही धूमधाम से निकाली जाती है। जिसमें लगी झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र होती है। वहीं दूसरी ओर जनपद में धार्मिक कार्यक्रम का भी आयोजन होता है, जिसमें पहुंचकर लोग भगवान भोलेनाथ की भक्ति में सराबोर होते हैं। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर एसपी सिटी विजयपाल सिंह का कहना है कि महाशिवरात्रि पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किये गये हैं। मंदिरों में जलाभिषेक करने के लिये आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार को कोई परेशानी हो इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

শেয়ার করুন

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 comments: