रिपोर्ट:कुमकुम
भारत व कोरिया के रिश्ते काफी प्राचीन हैं, हम सभी का भारतीय संस्कृति से समन्वय भी काफी पुराना है, कोरिया विश्वविद्यालय परिसर में एक कारियन संस्कृति अध्ययन केंद्र की स्थापना करना चाहता है ताकि छात्र संयुक्त रूप से कोरियन और भारतीय संस्कृति का अध्ययन कर सकें। उक्त बातें रिपब्लिक कोरिया के प्रतिनिधि मंडल के सदस्य किम कुम योंग ने कही। डा0 राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में आयोजित एक बैठक में शामिल होने अयोध्या पहुंचा रिपब्लिक कोरिया का एक प्रतिनिधिमंडल, जिनमें किम कुम योंग डायरेक्टर काउंसलर कोरिया, मीरा क्वाक हेड आफ एजुकेशन, किम कोंन हेड एडमिस्ट्रिेशन कोरियन कल्चर सेंटर इंडिया शामिल रहे। बैठक की अध्यक्षता करते हुये विवि के कुलपति प्रो0 मनोज दीक्षित ने कहा कि कहा कि पौराणिक नगरी अयोध्या एक सांस्कृतिक धरोहर है। यहां पर पर्यटन की असीम संभावनायें विद्यमान है। कोरियन गणराज्य से अयोध्या के प्राचीन रिश्ते रहे है। इस विरासत को और समृद्ध करने की आवश्यकता है। अयोध्या संयुक्त संस्कृतियों के विकास की आदर्श केन्द्र है। विश्वभर के पर्यटक अयोध्या आते है और दिनोंदिन अनकी संख्या बढती जायेगी। भविष्य को दृष्टिगत रखते हुए दोनों देशों की संस्कृति का व्यापक प्रचार-प्रसार हो सके। इसके लिए प्रो0 दीक्षित ने कोरियाई सदस्य दलों से संयुक्त अनुबंध करने की आशा व्यक्त की। प्रो0 दीक्षित ने प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों को अयोध्या दीपोत्सव के बारे में विस्तार चर्चा की और विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित किये गये सांस्कृतिक आयोजनों से परिचित कराया। प्रो0 दीक्षित ने एक सांस्कृतिक म्यूजियम की स्थापना के उद्देश्यों पर भी चर्चा की। इससे अयोध्या आने वाले पर्यटक भारतीय संस्कृतियों परिचित हो सके। इस प्रकार पर्यटन के क्षेत्र में स्थानीय स्तर पर व्यापक रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। इससे पूर्व कोरियाई सदस्यों का भारतीय संस्कृति के अनुरूप स्वागत किया गया और उन्हें स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्रम भेटकर सम्मानित किया गया। सदस्यों ने डाॅ0 राममनोहर लोहिया व महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम का संचाालन डाॅ0 शैलेन्द्र वर्मा ने किया। अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन डाॅ0 गीतिका श्रीवास्तव द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रो0 अशोक शुक्ल, प्रो0 एन0के0 तिवारी, प्रो0 आशुतोष सिन्हा, प्रो0 के0के0 वर्मा, प्रो0 विनोद श्रीवास्तव, डाॅ0 विनोद चैधरी, डाॅ0 दीपशिखा चैधरी, डाॅ0 नरेश चैधरी, डाॅ0 विजयेन्दु चतुर्वेदी, डाॅ0 दिवाकर त्रिपाठी, डाॅ0 आर0एन0 पाण्डेय, डाॅ0 महेन्द्र पाल, आशीष मिश्र, पल्लवी सोनी, रीमा सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।
0 comments: