27 February 2020

दो शातिर चोर चढ़े पुलिस के हत्थे



थाना खंडासा व इनायतनगर क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो शातिर चोरों को थाना कुमारगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के कब्जे से चोरी किये गये माल भी बरामद कर लिया है, जिसमें एक अदद इलेक्ट्रॉनिक तराजू, एक अदद बैटरा, दो अदद इन्वर्टर व एक अदद मानीटर शामिल है। अयोध्या पुलिस की मीडिया सेल की ओर से मिली जानकारी के अनुसार थाना कुमारगंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर थाना खंडासा व थाना इनायतनगर क्षेत्र में चोरी करने करने वाले दो शातिर चोरों वीरेंद्र कुमार पुत्र स्व. देवीदीन व प्रेम प्रकाश गिरी पुत्र चंद्रराज गिरी को चोरी के समान के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ.नि. राम प्रकाश त्रिपाठी, उ.नि. कर्मवीर सिंह व का. पिंटू यादव शामिल रहे।

শেয়ার করুন

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 comments: