01 March 2020

अवध विश्वविद्यालय का 45वां स्थापना दिवस समारोह 3 मार्च से 6 मार्च तक




रिपोर्ट:कुमकुम

अयोध्या। डॉ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कौटिल्य प्रशासनिक भवन में विश्वविद्यालय के 45 वें स्थापना दिवस की तैयारियों के सम्बन्ध में कुलपति प्रो0 मनोज दीक्षित के निर्देशन में प्रति कुलपति प्रो0 एस0एन0 शुक्ल की अध्यक्षता एक बैठक की गई। बैठक में
दिनांक 03 मार्च से 06 मार्च, 2020 तक विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों के 
सम्बन्ध में समितियों के सदस्यों द्वारा समीक्षा की गई। बैठक में प्रति कुलपति ने बताया कि दिनांक 03 
मार्च, 2020 को सांय 4 बजे से 7 बजे तक आयोजित कार्यक्रमों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक, 
कर्मचारी, छात्र एवं पुरातन छात्र को सम्मानित किये जाने के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित 
किये जायेंगें। इसी क्रम में कोरिया गणराज्य के राजदूत एवं विश्व बुद्धिष्ठ मिशन, जापान के अध्यक्ष के  
उपस्थित रहने की सहमति प्राप्त र्हुइ  है। इसी क्रम में विश्वविद्यालय एवं जापान के बीच शैक्षणिक एमओयू भी 
होना है।
विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानन्द सभागार में दिनांक 04 से 06 मार्च तक लोक में राम विषय पर 
एक काॅन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्य क्रम में सुप्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास, डाॅ0 विद्या बिंदु सिंह, महंत नृत्य गोपाल दास, गोवा की पूर्व राज्यपाल श्रीमती मृदुला सिन्हा, रानी झा, डाॅ0 यतीन्द्र 
मिश्र, श्री योगेश प्रवीण एवं श्रीमती मालनी अवस्थी जैसे प्रतिष्ठित विद्ववान उपस्थित रहेंगे। दिनांक 5 मार्च, 2020 को पद्मश्री श्री नरेन्द्र कोहली, श्रीराम परिहार, डाॅ0 स्वर्ण अनिल, श्रीमती शुभ्रास्था, श्री प्रवीण कृष्णा प्रो0 मौलिक कौशल, प्रो0 बंसत निर्गुन, डाॅ0 वाईपी सिंह, अनुराधा गोयल सहित अन्य विद्वान उपस्थित रहेंगे। दिनांक 06 मार्च, 2020 को लोक गीतों में राम विषय पर श्रीमती मालनी अवस्थी, डाॅ0 राजेश्वर आचार्य, एवं डाॅ0 विद्या बिन्दु सिंह का कार्यक्रम होगा। समापन सत्र में निर्बल के बल राम विषय पर प्रदेश 
की महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनन्दीबेन पटेल का उद्बोधन होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो0 
मनोज दीक्षित करेंगे।
बैठक में प्रति कुलपति ने बताया कि यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन विभाग एवं विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में हो रहा है। तैयारियों के सम्बन्ध में कई समितियां बना दी गई है। 
सभी समितियां अंतिम रूप देने में लगी। प्रति कुलपति ने बताया कि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 
अपनी एक आईडी लाना अनिवार्य  है। बैठक में मुख्य नियंता प्रो0 आर0 एन0राय, प्रो0 अशोक शुक्ल, 
कार्यपरिषद सदस्य ओम प्रकाश सिंह, प्रो0 आशुतोष सिन्हा, डाॅ0 शैलेश कुमार, डाॅ0 विनोद चैधरी, डाॅ0 
शैलेन्द्र वर्मा, डाॅ0 विजयेन्दु चतुर्वे दी, क्षेत्रीय ललित कला के निदेशक डाॅ0 देवेन्द्र त्रिपाठी, इं0 आर0के0 सिंह,
इं0 रमेश मिश्र, इं0 परिमल त्रिपाठी, लेखा विभाग के अरूण सिंह, आशीष मिश्र, गिरीश पंत सहित अन्य 
उपस्थित रहे।

শেয়ার করুন

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 comments: