07 March 2020

दिवंगत कुंवर जयसिंह के पार्थिव शरीर को दी गई भावभीनी विदाई



रिपोर्ट:पीके सोनी

हैदरगंज। खपराडीह स्टेट के छोटे राज कुंवर जय सिंह की मृत्यु के पश्चात निकली शव यात्रा में क्षेत्र सहित दूरदराज के हजारों लोगों का हुजूम शामिल हुआ। कई दर्जनों गाड़ियों के काफिले के साथ अयोध्या सरजू नदी के किनारे दाह संस्कार के लिए निकली शोभायात्रा के दौरान रास्ते में पड़ रहे बाजारों में घंटों जाम लगा रहा। अयोध्या जनपद के जनता के प्रतिनिधियों सहित दूरदराज के रियासत के लोग शव यात्रा में शामिल रहे। इस दौरान स्टेट के प्रांगण में क्षेत्रीय जनता के दर्शन के लिए उनके पार्थिव शरीर को रखा गया।

गौरतलब है कि खपराडीह रियासत के तालुकेदार राजा कुंवर आनंद सिंह के छोटे भाई जय सिंह नान भैया की मृत्यु इलाज के दौरान दिल्ली स्थित एम्स हॉस्पिटल में शुक्रवार की भोर में हो ग़ई थी। उनके पार्थिव शरीर को राज परिवार के लोग रात में ही खपराडीह ले आए। शनिवार की सुबह पूरे राज्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार के लिए ले जाने से पहले क्षेत्र की जनता के दर्शन के लिए उनके पार्थिव शरीर को रियासत के प्रांगण में रखा गया। देखते ही देखते हजारों का हुजूम अपने चहेते कुंवर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़ा।इसके उपरांत उनके पार्थिव शरीर को लेकर रियासत की जीप से अयोध्या घाट के लिए रवाना हुई। इस दौरान सैकड़ों गाड़ियों का काफिला जीप के आगे पीछे चलता रहा। जिसके चलते रास्ते में पड़ रहे जाना बाजार, तकमीगंज, तारुन बाजार सहित बाजारों में घंटो जाम लगा रहा। शव यात्रा में देश की कई रियासतों के रियासतदार अपनी गाड़ियों के साथ शामिल रहे। अयोध्या घाट पर जनता के प्रतिनिधियों सहित क्षेत्रीय गणमान्य लोग उपस्थित दिखाई दिए।कुंवर जयसिंह के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि उनके पुत्र कुंवर अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने दिया। उनके साथ राजा कुंवर आनंद सिंह, कुंवर अभिमन्यु प्रताप सिंह सहित राज परिवार के लोग मौजूद रहे। अंतिम विदाई में मलखान सिंह, अमरनाथ सिंह अंबेडकरनगर, भाजपा विधायक सदर अयोध्या वेद प्रकाश गुप्ता, पूर्व सपा विधायक अभय सिंह, कबीर सिंह पूरे दरबार, जि.पं. सदस्य गंगाराम वर्मा, जि.पं. सदस्य प्रेम नारायण यादव, राम कृपाल सिंह, पूर्व मंत्री अवधेश पांडेय, भाजपा के महेंद्र मिश्रा, हरभजन गौड़, भागीरथी तिवारी, माकपा के मोहम्मद इसहाक, कांग्रेस पार्टी के अशोक सिंह, डॉ बजरंगी प्रसाद वर्मा, बालू सिंह, सियाराम सर्राफ, पूरा ब्लॉक प्रमुख बबलू भैया, राजकुमार श्रीवास्तव, रामजी सिंह, शमशेर सिंह, आशू गुप्ता, राजकुमार पांडेय, मणिंद्र शुक्ला, भूईधर तिवारी, उपेंद्र दूबे, पूर्व सांसद अंबेडकरनगर डॉ हरिओम पांडेय अपना दल नेता प्रमोद सिंह कमला प्रसाद बागी विपिन सिंह महादेव वर्मा अमर बहादुर सिंह टाइनी टोट्स प्रबंधक सहित हजारों लोग मौजूद रहे।

শেয়ার করুন

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 comments: