31 March 2020

विहिप और साधु-संतों ने किया अपने-अपने घरों पर रामनवमी मनाने की अपील


रिपोर्ट:दृष्टांत हेम

अयोध्या। कोरोना महामारी से बचने के लिए लागू लॉकडाउन को देखते हुए इस बार अयोध्या में राम भक्तों का प्रवेश वर्जित कर दिया गया है। जिसके बाद अब विश्व हिंदू परिषद और अयोध्या के साधु संत रामभक्तों से रामनवमी अपने-अपने घरों पर मनाने की अपील कर रहे हैं।

इसी कड़ी में विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश संगठन मंत्री अमरीश ने एक वीडियो जारी कर राम भक्तों से रामनवमी को अपने अपने घरों पर मनाने की अपील की है वीडियो में उन्होंने कहा है कि आगामी 2 अप्रैल को भगवान राम के प्राकट्य दिवस श्री राम नवमी का महापर्व आ रहा है। देश की वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए पूज्य संतों का ऐसा निर्णय है कि हम सब अपने घरों में भगवान राम के इस प्राकट्य दिवस का उत्सव मनाए। उन्होंने राम भक्तो से कहा कि ठीक 12 बजे दिन में भगवान राम के विग्रह के सम्मुख, भगवान राम के चित्र के सम्मुख सम्पूर्ण परिवार के लोग एकत्र होकर सुंदरकांड का पाठ, हनुमान चालीसा का पाठ और भजन कीर्तन करते हुए भगवान राम की आरती उतारे और रात्रि के समय अपने घर के सामने दीपक जलाएं। उन्होंने यह भी कहा कि आज की इस विभीषिका से हमें मुक्ति राम जी की कृपा ही दिला सकती है।

उंन्होने दिल्ली मस्जिद की जमात में लोगों के शामिल होने की तरफ इशारा करते हुए कहा कि मस्जिदों में दूसरे देशों के लोगों का पाया जाना, बड़ी संख्या में विदेशी लोगों का मस्जिदों में शरण लिए हुए रहना किसी घातक षड्यंत्र की ओर इशारा कर रहा है, शासन इसका पर्दाफाश करेगा लेकिन हमें भी सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि अपने आसपास कौन नए लोग हैं, कौन नए लोग आए हैं और किन लोगों का आना जाना बढ़़ रहा है, इस पर भी हमें सतर्क दृष्टि रखनी पड़ेगी, क्योंकि तमाम ऐसे लोग हैं जो इस देश को समृद्ध आत्मनिर्भर शक्तिशाली होते हुए नहीं देखना चाहते। आज इस विभीषिका में उनका भी षड्यंत्र दिख रहा है। अंत में विजय हमारी ही होगी, राम जी की कृपा हमारे ऊपर है, रामलला के भव्य मंदिर निर्माण का श्रीगणेश हुआ है, आगे आने वाले समय में विश्व का नेतृत्व करने वाले भारत के निर्माण का श्रीगणेश है।

শেয়ার করুন

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 comments: