अयोध्या। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के निर्देशन में होप वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा 5 गांव में गठित ग्रीन ग्रुप को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर कामता प्रसाद सुंदरलाल साकेत महाविद्यालय की हिंदी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर मंजूषा मिश्रा ने रेतिया गांव की ग्रीन ग्रुप टीम को बहुत-बहुत शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिलाएं आज कंधे से कंधा मिलाकर समाज के हर तबके में पुरुषों से आगे बढ़ रही हैं और पूरे देश में समाज में नाम कमा रही है। चाहे वह शिक्षा हो, तकनीकी हो, विज्ञान हो, कला हो, चिकित्सा हो, पर्यावरण हो हर क्षेत्र में युवा महिलाएं अपना योगदान दे रही हैं.। कहा कि ग्रीन ग्रुप से जुड़ी महिलाएं समाज का आईना है, यह महिलाएं अब अबला नहीं सबला हैं। यह सामाजिक बुराइयों के खिलाफ नशा जुवा खोरी को जड़ से खत्म करने के लिए संघर्ष कर रही हैं। प्रोफेसर ने होप वेलफेयर संस्था के सभी मेंबर का भूरी भूरी प्रशंसा की और हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। होप वेलफेयर ट्रस्ट के दिव्या, प्रशान्त, सौरभ के साथ साथ पार्षद प्रतिनिधि रतिया श्री हेमंत निषाद व SI पवन त्रिपाठी मौजूद थे।
07 March 2020
Author: Editor
Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.
0 comments: