अयोध्या। डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, ललित कला अकादमी, नई दिल्ली एवं अयोध्या शोध संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में लोक संस्कृति में राम विषय पर कान्क्लेव एकेडमी सत्र का आयोजन किया गया। "लोक में राम जनजन में राम" पर सत्र की अध्यक्षता करते हुए डाॅ0 यतीन्द्र मोहन मिश्र ने कहा कि राम रसिक भक्त परम्परा के वाहक माने जाते है और इन्ही परम्पराओं का अनुशीलन अयोध्या में होता रहा है। रामई तीत राम तीन सौ से ज्यादा राम की लोक कथाये भारतीय संस्कृति में विद्यमान है। लोक में राम पर डाॅ0 विद्या बिन्दु सिंह ने कहा कि लोक गीतों में जो राम कथा आई है, वे सदियों से लोक साहित्य में है। मानवीय संवेदनाओं के साथ गाये जाने वाले गीतों को गाया जाता है और यह जबतक गाया जायेगा तबतक भारतीय संस्कृति जीवित रहेगी। गोवा की पूर्व राज्यपाल श्रीमती मृदुला सिन्हा ने कहा कि राम की चर्चा राम के जन्म से पहले से होती आई है। मिथिला और अवध के भावनात्मक रिश्ते है। मिथिलाचंल में सीता जीवंत है। सीता के कारण ही राम मर्यादा पुरूषोत्तम हुए। सीता राम की प्रेरणा श्रोत मानी जाती है। सीता के कारण राम की प्रति सहानुभूति
होती है। मिथिला में गारी की जो परम्परा अद्वितीय प्रेम का वाहक मानी जाती है।
कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती मालनी अवस्थी ने कहा कि लोक गीतों में राम के व्यापक चरित्र केवट प्रसंग, सबरी और अहिल्या के उद्धरणों से स्पष्ट किया। मर्यादा के राम सदा के लिए माने गये। आज की पीढ़ी का युवा भी राम को देखता है। कबीर के राम लोक गीतों के राम है। लोकगीत की प्रस्तुति करते हुए मालनी अवस्थी ने लेहले जन्म रघुरईया हो रामा पर बताया कि राम का नाम सोहर से लेकर अंतिम समय तक समाहित है। राम की सारी लीलाओं पर गीत गाये गये। सीता आधुनिक समाज की प्रणेता है। राम बन में रहते है इसीलिए राम सर्वत्र है। डाॅ0 रानी झा ने मधुबनी संस्कृति कला के चित्रण पर राम और सीता को लोक जीवन के आदर्शों में उकेरा। सीता के ह्दय
में करूणा अधिक है। सीता धरती माॅ है तो राम परम ब्रह्म। पूरे भूमंडल में सीता राम के अतिरिक्त कुछ नही बचता। रसोई घर से खेत तक राम है। राम हमारे पालक है सीता एक सम्बल। सीता की प्रथा राम की छाव बन गई हैं। सीता संकल्प का आधार है। कार्यक्रम का संचालन अमित पाण्डेय एवं राहुल चैधरी ने किया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रो0 एसएन शुक्ल, परीक्षा नियंत्रक उमानाथ, उपकुलसचिव विनय सिंह, मुख्य नियंता प्रो0 आरएन राय, प्रो0 अशोक शुक्ल, कार्यपरिषद सदस्य ओम प्रकाश सिंह, श्री के0के0 मिश्र, प्रो0 के0 के0 वर्मा, प्रो0 हिमांशु शेखर सिंह, प्रो0 एसएस मिश्र, प्रो0 राजीव गौड़, डाॅ0 आर0के0 सिंह, प्रो0 जसवंत सिंह, प्रो0 सिद्धार्थ शुक्ल, प्रो0 विनोद श्रीवास्तव, प्रो0 नीलम पाठक, डाॅ0 गीतिका श्रीवास्तव, डाॅ0 नरेश चैधरी, डाॅ0 विनोद चैधरी, डाॅ0 विजयेन्दु चतुर्वेदी, डाॅ0 विनय मिश्र, डाॅ0 राजेश सिंह कुशवाहा, डाॅ0 आर0एन0 पाण्डेय, श्रीश अस्थाना, डाॅ0 अनिल विश्वा, इं0 अवधेश यादव, इं0 पारितोष त्रिपाठी, इं0 परिमल त्रिपाठी, इं0 रमेश मिश्र सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
0 comments: