16 March 2020

कोरोना वायरस के लिए चला जागरूकता अभियान




रिपोर्ट:अंकित सेन

अयोध्या। कोरोना वायरस को लेकर देशभर चल रहे जागरूकता अभियान में अब निजी संस्थायें भी आगे आ गयी हैं, और वह अभियान बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं, ताकि लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक किया सके। अयोध्या जनपद के रिकाबगंज चौराहे पर कायस्थ सेवा समाज ने कोरोना वायरस उन्मूलन जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को मास्क वितरण ही नहीं किया, बल्कि उनसे संवाद स्थापित कर बचाव की जानकारी दी। कायस्थ सेवा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में लोगों को मास्क बांटकर उन्हें कोरोना वायरस से बचाव की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि  कोरोना वायरस से लोगों डरने की जरूरत नहीं है, बल्कि सतर्कता व सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि लोग अपने आसपास साफ सफाई रखें, हैंडवाश करें और थोड़ी सी सावधानी बरतें। जागरूकता अभियान में शामिल हुये क्षेत्राधिकारी नगर अरविंद चौरसिया ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर जागरूकता अभियान और मास्क का वितरण करने के लिये पुलिस पूरी तरह कटिबद्ध है। उन्होंने कहा प्रशासन ने मास्क के कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश जारी किये हैं और प्रशासन मास्क को लेकर कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त है।

শেয়ার করুন

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 comments: