15 March 2020

यातायात नियमों का पालन करना सभी का दायित्व-विनय मिश्रा


रिपोर्ट:अंकित सेन

अयोध्या। यातायात के नियमों का पालन कर सड़क दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। इसके पालन न करने से आये दिन दुर्घटनायें होती रहती है जिससे जान भी जाती है। इसलिए हम सभी का कर्तव्य एवं दायित्व बनता है कि यातायात के नियमों का पालन करते हुए अपने वाहन को निर्धारित गति सीमा में चलाये। उक्त बातें डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में आयोजित सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित करते हुये कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. विनय कुमार मिश्रा ने कही। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग की ओर से इस अभियान को 9 महीने तक चलाया जाना है और महीने में तीन बार अयोध्या जनपद के विद्यालयों में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम चलाया जायेगा। इसमें जनपद के क्षेत्रीय परिवहन विभाग, चिकित्सक एवं यातायात विभाग का विशेष सहयोग लिया जायेगा। सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम की समन्वयक विभाग की छात्रा सपना शर्मा एवं सविता यादव ने बताया कि इस अभियान को गति प्रदान करने के लिए अयोध्या जनपद के विभिन्न विद्यालयों में क्विज, प्रदर्शनी, गोष्ठी, कार्यशाला, नुक्कड़ नाटक एवं रैलियों के माध्यम से लोगों को 
जागरूक किया जायेगा। कार्यक्रम का शुभारम्भ माॅ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन करके किया गया। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. प्रज्ञा पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर डाॅ. दिनेश कुमार सिंह, डाॅ.आलोक श्रीवास्तव, डाॅ. विवेक कुमार, मानवेन्द्र सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रही।

শেয়ার করুন

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 comments: