01 March 2020

रामलला के दरबार में पहुंची उमा भारती, दर्शन-पूजन के बाद साधुुु-संतो से लिया आशीर्वाद





रिपोर्ट:अंकित सेन

अयोध्या। अयोध्या विवाद मामले पर उच्चतम न्यायालय का सुप्रीम फैसला आने के बाद पहली बार रामनगरी अयोध्या पहुंच भाजपा नेत्री व पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने सबसे पहले हनुमानगढ़ी में जाकर हनुमंतलला के दरबार में माथा टेका और उसके बाद वह सीधे रामजन्मभूमि में विराजमान रामलला के दरबार में पहुची, जहां उन्होंने भगवान श्रीराम के बाल रूप का दर्शन-पूजन किया और आशीर्वाद लिया। दर्शन-पूजन के बाद वह रंग महल पहुंच कर साधु-संतों से मुलाकात की। रामलला का दर्शन करने के बाद पत्रकारों से रूबरू होते हुये भाजपा नेत्री व पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि अयोध्या विवाद मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राम मंदिर का मार्ग प्रशस्त हो गया है और मंदिर निर्माण को लेकर ट्रस्ट का गठन भी हो चुका है। भाजपा ने़त्री उमा भारती ने कहा कि अब जल्द ही भगवान राम का भव्य मंदिर बनेगा। पत्रकारों की ओर से किये गये एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कारसेवकों का बलिदान काम आया है, मेरे लिये यह जीवन के परम संतोष का क्षण है, कि हमें एक महान कार्य मे भागीदारी करने का मौका मिला। भाजपा नेत्री व पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने विवादित ढांचा विध्वंस मामले में कहा कि माननीय उच्चतम न्यायालय ने इशारा किया था, इसमें कोई साजिश थी या नहीं, जो मामला कोर्ट में केस चल रहा है, जिसमें 6 लोग साजिशकर्ता माने गये थे। उन्होंने कहा हमारी सरकार के समय मे ही सीबीआई ने हमें गलत ठहराया था, इससे लोगों का यह कहना पूरी तरह गलत प्रमाणित होती है कि केंद्र सरकार सीबीआई का उपयोग अपने राजनीतिक मकसद के लिये करती है। उन्होंने कहा कि हमें तो अब फांसी पर चढ़ जाने में कोई दिक्कत नहीं है, इसलिये इस मामले में जो भी फैसला आयेगा वह स्वीकार होगा।

শেয়ার করুন

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 comments: