22 March 2020

रामनवमी पर सामूहिक स्नान सहित भीड़ वाले आयोजनों पर रोक


रिपोर्ट:अंकित सेन 

अयोध्या। श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने स्पष्ट किया है कि अयोध्या में रामनवमी पर कोई बड़ा आयोजन नहीं किया जाएगा। ट्रस्ट ने यह निर्णय कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए लिया है। वहीं जिला प्रशासन ने एडवाइजरी जारी कर सरयू में सामूहिक स्नान समेत सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों पर रोक लगा दी है। जिला प्रशासन की एडवाइजरी को रामनवमी मेले पर अघोषित प्रतिबंध माना जा रहा है। अयोध्या में अब बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक पर रोक लगा दी गई है. जिला प्रशासन का यह आदेश 2 अप्रैल तक लागू रहेगा। बाहर से आ रहे श्रद्धालु और दर्शनार्थियों को अयोध्या जनपद कि सीमा में प्रवेश  नहीं करने दिया जाएगा। 2 अप्रैल तक सरयू नदी में सामूहिक स्नान प्रतिबंधित हो चुका है। अयोध्या के सभी होटल, धर्मशाला और लॉज में यात्री निवास को 2 अप्रैल तक रोक दिया गया है।इस दौरान होटलों में 2 अप्रैल तक कोई बुकिंग न करने के निर्देश जारी किए गए हैं. राम नगरी के सभी मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर भीड़ पर प्रतिबंध है। कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेस वार्ता के दौरान जिलाधिकारी ने एसएसपी आशीष तिवारी की मौजूदगी में एडवाइजरी जारी की है।जिलाधिकारी अनुज झा ने कहा है कि विश्व में फैली कोरोना महामारी के चलते केंद्र सरकार के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया है. यह एडवाइजरी एपिडमिक एक्ट के तहत जारी की जा रही है. जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि रामलला का दर्शन भी प्रतिबंधित नहीं किया गया है। रामलला परिसर को पूरी तरह सेनेटाइज करने के लिए 5 टीम काम कर रही है।

শেয়ার করুন

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 comments: