अयोध्या। ग्रीन ग्रुप का नारा है, जुआ, शराब हटाना है... जैसे स्लोगन के साथ ग्रीन ग्रुप की महिलाओं ने गांव में घूम-घूम कर लोगों को नशा मुक्ति के प्रति जागरूक किया। अयोध्या जनपद के रेतिया गांव में नशा मुक्ति व घरेलू हिंसा के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से ग्रीन ग्रुप की महिला टुकड़ी ने होप एनजीओ के साथ मिलकर लोगों को जागरूक ही नहीं किया बल्कि डुग्गी पिटवाकर महिलाओं पर अत्याचार करने वालो को एक कड़ा संदेश भी दिया। इस संबंध में महिला थानाध्यक्ष प्रियंका पांडेय ने बताया कि महिला सशक्तिकरण को लेकर यह अभियान चलाया गया, जिसके तहत पांच गांव चिन्हित किये गये हैं, होप एनजीओ के साथ मिलकर सामाजिक बुराइयों को दूर करने, नशा मुक्ति व सामाजिक बुराइयों के प्रति आवाज उठाने के लिये महिलाओं का ग्रुप बनाया गया, जो समाज मे फैली बुराइयों से लड़ने के लिये महिलाओं को प्रेरित करेंगी। क्षेत्राधिकारी नगर अरविंद चौरसिया ने बताया कि समाज में हो रहे घरेलू हिंसा, नशा, जुआ जैसी बुराइयों को जड़ से खत्म करने के लिये इस तरह का सार्थक प्रयास किया जा रहा है, ताकि लोगों को इन बुराइयों से दूर कर मुख्यधारा से जोड़ा जा सके। उन्होंने बताया ग्रीन होप एनजीओ के साथ मिलकर यह अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें 25 महिलाओं शामिल हुई हैं, जिन्हें ग्रीन कलर की साड़ी दी है। उन्होंने बताया ग्रीन ग्रुप की महिलाएं सामाजिक बुराइयों के।प्रति लोगों को जागरूक करेंगी।
15 March 2020
Author: Editor
Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.
0 comments: