16 March 2020

"नशा मुक्ति हो भारत अपना"


रिपोर्ट: अभिषेक तिवारी 

गोसाईगंज। महादेव घाट पर संत रामपाल महाराज जी के सानिध्य में "नशा मुक्ति हो भारत अपना" के अंतर्गत सत्संग समागम यो रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें 50 से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया, 36 महादानियों ने रक्तदान किया। रक्तदान कार्यक्रम जिला अस्पताल अयोध्या के चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आरडी सिंह सचान की टीम द्वारा किया गया। आयोजित कार्यक्रम में हजारों की संख्या में दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने एलईडी प्रोजेक्टर के माध्यम से जगत गुरु संत रामपाल महाराज के द्वारा सभी धर्मों से प्रमाणित सत्संग वचनों का श्रवण पान कर आनंद प्राप्त किया। उनकी प्रेरणा से 50 से अधिक लोगों ने आजीवन बुराइयों को त्यागने का दृढ़ संकल्पित होते हुए गुरु दीक्षा प्राप्त किया। वहीं दूसरी तरफ रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में मनोज दास ने कहा कि रक्तदान महादान है, क्योंकि रक्तदान से हम किसी की जान बचा सकते हैं। समाजसेवी व संत सांवली प्रसाद ने कहा कि रक्तदान से कोई बड़ा दान नहीं हो सकता है। लोगों को इसके प्रति जागरूक करने की जरूरत है। आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख रुप से सुभाष दास, सावली प्रसाद, मनोज दास, रामविशाल भगत, डॉक्टर आरडी सिंह, विंदेश्वरी यादव, ममता खत्री, गीता यादव, जेपी सिंह, अजय वर्मा, मोहम्मद शकील, रणविजय सिंह आदि मौजूद रहे।

শেয়ার করুন

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 comments: