08 March 2020

कच्ची शराब के खिलाफ पुलिस और आबकारी विभाग का संयुक्त अभियान



रिपोर्ट:राघवेंद्र मिश्र


बीकापुर। होली के त्यौहार पर अवैध कच्ची शराब की बिक्री रोकने के लिए पुलिस और आबकारी विभाग द्वारा संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आबकारी विभाग और बीकापुर कोतवाली तथा तारुन थाने की पुलिस द्वारा शुक्रवार को संयुक्त कार्रवाई की गई। आबकारी निरीक्षक संजय कुमार पांडेय ने बताया कि बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के भावापुर में दबिश दिया गया दबिश के दौरान लगभग 60 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गयी। तथा 900 कि.ग्रा लहन नष्ट की गयी। बीकापुर कोतवाली में  2 अभियोग पंजीकृत किया गया। उसके बाद तारुन पुलिस के साथ सोनेडांड गांव में गांव में दबिश दिया गया। मौके पर 13 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त की गई। तथा लगभग 400 किलोग्राम लाहन मौके पर नष्ट किया। अभियान में गयासपुर पुलिस चौकी पुलिस भी शामिल रही। बताया कि कच्ची शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

শেয়ার করুন

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 comments: