31 March 2020

ब्लाक तारुन में बनाया गया बाहर से आ रहे लोगों के लिए अस्थाई आश्रय स्थल


रिपोर्ट:पीके सोनी

तारुन। बाहर से आ रहे लोगों के लिए तारुन ब्लॉक के पारा गरीब शाह इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय को अस्थाई आश्रय स्थल बनाया गया है, जिसमें रुकने वाले लोगों के लिए भोजन पानी सहित आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

कानपुर, दिल्ली, बुलंदशहर, नोएडा, मेरठ और हरियाणा सहित प्रदेशों व दूसरे जिलों से सवारी सहित पैदल अपने घर वापस लौट रहे लोगों के लिए तारुन ब्लाक के पारा गरीब शाह इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय में अस्थाई आश्रय स्थल बनाया गया है। जिसकी देखरेख के लिए ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामशंकर वर्मा, राजस्व निरीक्षक और सुरक्षा व्यवस्था के लिए तारुन थाने की पुलिस मुस्तैदी से मौजूद बनी हुई है। वही आश्रय स्थल पर बाहर से आ रहे लोगों को खाने पीने की व्यवस्था के साथ आराम करने की भी व्यवस्था की गई। जिसमें बाहर से अपने घर  लौट रहे सैकड़ों लोगों को भोजन के साथ आराम करने की भी व्यवस्था कर दिया गया है। जिसमें सैकडो़ बाहर से आ रहे लोगों को भोजन कराने के उपरांत विद्यालय प्रांगण के सामने से जा रहे खाली वाहनों पर उन्हें उनके गंतव्य की तरफ रवाना भी किया गया। यही नही उनका नाम मोबाइल नंबर सहित आश्रय स्थल पर रखे रजिस्टर में दर्ज भी किया जा रहा है। खंड विकास अधिकारी अमित त्रिपाठी की  देख रेख में इसका संचालन किया जा रहा हैं।

শেয়ার করুন

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 comments: