बीकापुर। वैश्विक महामारी कोरोनावायरस के चलते राम जन्मोत्सव के दौरान भले ही राम नगरी की गलियां, घाट और मंदिर सूने रहे। लेकिन विश्व हिंदू परिषद और साधु संतों के आवाहन पर शहर से लेकर गांव गांव तक राम भक्तों ने दीए जलाकर रामनवमी मनाया।
कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए राम नगरी अयोध्या के बड़े मेलों में से एक रामनवमी मेले को प्रतिबंधित कर दिया गया। साथ ही जिला प्रशासन और विश्व हिंदू परिषद सहित अयोध्या के साधु-संतों ने राम भक्तों से अपने-अपने घरों पर दीप जला धार्मिक अनुष्ठान के साथ रामनवमी मनाने का आह्वान किया था। इसी खतरे को देखते हुए रामनवमी के दिन प्रशासन ने अयोध्या धाम की सीमा बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सील कर दिया।
इसी आवाहन के चलते जहां पूरे देश में राम भक्तों ने शाम को दीपक जलाकर राम जन्मोत्सव मनाया तो वहीं दूसरी तरफ जनपद अयोध्या के बीकापुर क्षेत्र के बदनपुर गांव के राजेंद्र प्रसाद दुबे ने पूरे गांव के साथ रामनवमी मनाया। श्री दुबे ने ग्राम वासियों साथ मिलकर रामनवमी की संध्या पर पूरे गांव में दिए जलाकर हर्षोल्लास के साथ रामनवमी मनाया। इस उत्सव में गांव के असिस्टेंट कमांडेंट सी.आर.पी.एफ सुधीर दुबे. सुनील कुमार दुबे, विवेक, आलोक, दीपांशु, नीरज, दिनेश दुबे, जगदीश दुबे, सुरेश दुबे ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
0 comments: