04 April 2020

रोटावेटर की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत


रिपोर्ट:पीके सोनी

बीकापुर। खेत में जुताई किस समय  हादसे में  विवाहिता की मौत हो गई। नगर पंचायत क्षेत्र के तेंदुआ माफी निवासी 32 वर्षीय महिला की ट्रेक्टर और रोटावेटर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। तेंदुआ माफी निवासी रीता देवी पत्नी रामजीत शनिवार शाम ट्रैक्टर से अपने खेत की जुताई करवा रही थी। इसी दौरान वह अचानक रोटावेटर की चपेट में आ गई और रोटावेटर में फस गई। मौके पर ही रीता देवी की दर्दनाक मौत हो गई। इसकी सूचना बीकापुर पुलिस को ग्रामीणों ने दे दी। सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पुलिस टीम के साथ पहुंचे कोतवाल इंद्रेश यादव द्वारा कानूनी कार्रवाई शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि मृतका रीता देवी के एक 10 वर्षीय पुत्र है। उसका पति रामजीत दिव्यांग बताया जाता है।


শেয়ার করুন

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 comments: