03 April 2020

सीएम की सख्ती का दिखा असर, सड़क पर उतरी फोर्स


रिपोर्ट: अभिषेक तिवारी 


गोसाईगंज। कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या प्रदेश में तेजी से बढ़ रही है। जिसे देखते हुए मुख्यमंत्री ने लॉक डाऊन का सख्ती से अनुपालन कराने का निर्देश दिया है। सीएम के निर्देश पर बुधवार को  गोसाईगंज कोतवाली पुलिस कुछ ज्यादा ही सक्रिय नजर आयी। सड़कों पर चल वाहनों को रोकने की कवायद में जहां तेजी आ गई तो वहीं वाहन लेकर तफरी करने वालों के चालान काटने की भी कवायद की गई। कई वाहनों को सीज भी किया गया। पुलिस की सक्रियता का असर भी नजर आया। लॉक डाऊन के बाद भी भीड़ पर नियंत्रण नहीं हुआ था। 12 बजे तक तो पूरे कुछ स्थानों पर सामान दिनों की तरह ही नजर आती थी। जिले में एक भी संदिग्ध सामने नहीं आया है। लेकिन प्रदेश व देश में कोरोना संदिग्ध ही नहीं बल्कि पॉजीटिव मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ। जिसे देखते हुए मुख्यमंत्री ने लॉक डाऊन का अनुपालन सख्ती से कराने का निर्देश दिया। इसके बाद से जनपद पुलिस व प्रशासनिक अमला काफी सक्रिय नजर आ रहा हैं। पुलिस ने जगह-जगह चेक प्वाइंट बना कर बाइक व चार पहिया वाहनों के संचालन पर रोक लगाना शुरू कर दिया। रोडवेज भीटी तिराहे पर दर्जनों की संख्या में पुलिस के जवान मौजूद थे। बाइकों से आ रहे लोगों को रोक रहे थे। कई वाहनों का चालान किया गया तो वहीं कई वाहन सीज भी किये गये। सीएम के निर्देश पर पुलिस सख्ती काअसर भी देखने को मिला और लॉक डाऊन का असर भी देखने को मिला।

শেয়ার করুন

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 comments: