01 May 2020

पुरानी रंजिश के चलते युवक की धारदार हथियार से हत्या


रिपोर्ट:पीके सोनी

हैदरगंज। थाना क्षेत्र के कोरो राघवपुर गांव में लाक डाउन के दौरान पुरानी रंजिश के चलते करीब 37 वर्षीय युवक बब्बू राम पुत्र बुद्धिराम की धारदार हथियार से क्रूरता पूर्वक निरसंस हत्या किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे की बताई जाती है। बताया गया कि मृतक बाबूराम घर से कहीं जा रहा था। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर गांव के कुछ व्यक्तियोंं ने जंगल केे समीप चकमार्ग  के पास धारदार हथियार से हमला करके मौत के घाट उतार दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर हैदर गंज पुलिस द्वारा कानूनी कार्रवाई शुरु की गई। और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस क्षेत्राधिकारी कोमल प्रसाद मिश्र, हैदर गंज पुलिस के अलावा तारुन थाना और बीकापुर कोतवाली पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने भी घटना स्थल पर पहुंचकर घटना के बारे मेंं जानकारी किया। और आरोपियों केे खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करानेे के साथ परिवार को न्याय भरोसा दिलाया। दिनदहाड़े हुई हत्या की वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

वहीं घटनाक्रम का पुलिस 10 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी तीन भाई पुत्र समेत 6 गिरफ़्तार को गिरफ्तार कर लिया ओर आरोपियों की निशानदेही पर आला कत्ल हंसिया, बांका और कुल्हाड़ी भी बरामद कर लिया।

শেয়ার করুন

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 comments: