22 May 2020

डीएम और एसएसपी ने भ्रमण कर लिया लाकडाउन का जायजा


रिपोर्ट:दृष्टान्त हेम

अयोध्या। जिलाधिकारी अनुज झा व  एसएसपी आशीष तिवारी द्वारा शहर क्षेत्र भ्रमणकर लाकडाउन का जायजा लिया गया और आवश्यक दिशा निर्देश दिया। मय फोर्स के साथ चौक, फतेहगजं, मकबरा, शांति चौक, नाका व क्षेत्र का जायजा लिया गया। चौक क्षेत्र में पैदल भ्रमण कर लाकडाउन व व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा सभी दुकानदारों को मास्क पहने व सोशल डिस्टेसिंग नियमों का पालने करने हेतु निर्देशित किया गया। बिना मास्क के कोई भी दुकानदार काम नंही करेगा, साथ ही दुकान पर आने वाले ग्राहक व आमजन सभी के लिए मास्क पहनने अनिवार्य है इसलिए सभी लोग मास्क जरूर पहने। कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार के सामाजिक, धार्मिक आयोजनों में सम्मिलित न हो, सभी प्रकार के धार्मिक अनुष्ठान अपने अपने घर पर ही करें। चौकियों/ चेकिंग प्वाइंटो पर नियुक्त सुरक्षाकर्मी अपने साथ सेनेटाइजर, साबुन तथा मास्क जरूर रखे व सोशल डिस्टसिंग का पालन करते हुए कार्य करें, व दो पहिया वाहनो, बिना मास्क के बाहर निकल रहे लोगो पर लगातार सख्त कार्यवाही करते हुए लाकडाउन नियमों को सख्ती से पालन करवाने हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये।

শেয়ার করুন

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 comments: