गोसाईंगंज। पूर्व सांसद डा०हरि ओम पाण्डेय की पत्नी व भारतीय जनता पार्टी की पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रमा पाण्डेय का लखनऊ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह बीते कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहीं थी और इलाज के लिए वंहा भर्ती कराया गया था। उनके निधन का समाचार मिलते ही भाजपा में शोक की लहर दौड़ गयी। गोसाईगंज विधानसभा से भाजपा विधायक इंद्र प्रताप तिवारी "खब्बू" ने पूर्व सांसद की पत्नी के निधन निधन को बड़ी क्षति बताया है। पूर्व सांसद की पत्नी के निधन को दुःखद बताते हुए गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। भाजपा नेता रामजी द्विवेदी ने कहा कि इस दुःख की घड़ी में भाजपा का एक एक कार्यकर्ता दुखी परिवार के साथ है। उन्होंने कहा कि ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। वही भाजपा नेता शेखर जायसवाल ने भी पूर्व सांसद की पत्नी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है। उनके पैतृक आवास सया में शोक व्यक्त करने वाले लोगों की भारी भीड़ उमड़ी।
25 May 2020
Author: Editor
Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.
0 comments: