अयोध्या। डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में "राम नाम अवलम्बन एकू" विषय पर तीन दिवसीय अन्तरराष्ट्रीय ई-सेमिनार के प्रथम दिन एक शाम संगीत के नाम पर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत मानस महाराज के भजन से हुई। सांस्कृतिक संध्या में गायिका अनन्या सिंह ने अपने गायन से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुम्बई से युवी और आकाश ने अपनी प्रस्तुति देकर दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। संयोजली पांडेय, श्याली पांडेय, वरुण कन्नौजिया, आदर्श एवं नीलू पांडेय ने गीतों से समा बाध दिया। हरिद्वार से कृष्ण शर्मा, मुम्बई से राहुल तिवारी और पश्चिम बंगाल से सुनीता ने भजन प्रस्तुत किया। अफरोज खान मुम्बई द्वारा कई मनमोहक गीत प्रस्तुत किये गए। बनारस से खुशबू तिवारी, शालू श्रीवास्तव लखनऊ ने अपनी गायिकी से श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। अरुण कुमार पांडेय एवं मलेशिया के विमलेश सिंह ने देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया। अमेरिका से पंकज पांडेय, अखिल मिश्र एवं आबू धाबी से डॉ0 विवेक तिवारी द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी गई।
ई-सांस्कृतिक संध्या में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 मनोज दीक्षित ने कहा कि वर्तमान परिस्थिति में सांस्कृतिक कार्यक्रम तनाव को कम करने का एक अच्छा माध्यम है। जब कोई शुभ कार्य सम्पन्न होता है, तब इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम शरीर में ऊर्जा का प्रवाह करते है। सांस्कृतिक संध्या का संचालन जनार्दन पांडेय ने किया। धन्यवाद ज्ञापन कार्यपरिषद सदस्य ओमप्रकाश सिंह द्वारा दिया गया।
0 comments: