01 May 2020

आरोग्य सेतु ऐप डाऊनलोडिंग अभियान चलाने के लिए डीएम ने विभागों को किया निर्देशित


रिपोर्ट:दृष्टान्त हेम

अयोध्या। जिला मजिस्ट्रेट अनुज कुमार झा ने पुलिस विभाग, नगर आयुक्त, उपाध्यक्ष विकास प्राधिकरण, वन विभाग, मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मुख्य राजस्व अधिकारी, अपर जिलाधिकारी नगर, अपर जिलाधिकारी प्रशासन, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, सभी उपजिलाधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, उप श्रम आयुक्त, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग, सिंचाई विभाग, उप निदेशक कृषि, रजिस्टार, डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, नरेंद्र देव औद्योगिक कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज, प्रधानाचार्य, राजकीय पॉलिटेक्निक, प्रधानाचार्य, राजकीय महिला पॉलिटेक्निक, प्रधानाचार्य, आईटीआई, उपायुक्त उद्योग सहित सभी कार्यालयाध्यक्ष को  निर्देशित किया है कि वे अपने अधीन कार्यालयों में कार्यरत सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अरोग्य सेतु ऐप डाउनलोडिंग हेतु अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को ऐप डाउनलोड करने हेतु प्रेरित करें।  इसके लिए व्यापारियों, उद्योगपतियो, डॉक्टर्स, स्वयंसेवी संगठनों, विभिन्न संघो से भी अपने स्तर से अनुरोध करें तथा प्रतिदिन आपके प्रयास से कितने लोगों द्वारा उक्त ऐप को डाउनलोड किया गया, उनके नाम पदनाम पता सहित विवरण उपलब्ध कराए।

শেয়ার করুন

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 comments: