01 June 2020

शांति भंग में पुलिस ने 21 लोगों का किया चालान


रिपोर्ट:पीके सोनी

हैदरगंज। थाना क्षेत्र के अलग-अलग क्षेत्रों में जमीनी विवाद कर रहे 21 लोगों का पुलिस ने शांतिभंग में चालान कर दिया। पकड़े गए सभी आरोपियों को न्यायालय भेजने के लिए पुलिस को एक बस बुक करना पड़ा। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष हैदरगंज अवनीश कुमार चौहान ने बताया कि थाना क्षेत्र के पचगवा निवासी बृजेश कुमार यादव पुत्र भगवत प्रसाद, अरविंद यादव पुत्र विजय बहादुर यादव, संतोष यादव पुत्र बलदेव यादव को जमीनी विवाद के चलते शांति भंग में पाबंद कर दिया गया । इसी के साथ खोदूंपुर गांव निवासी ध्रुव कुमार पुत्र राम केवल, लल्लू यादव पुत्र रमापति यादव, शैलेंद्र पुत्र राम चरित्र, को भी जमीनी विवाद के चलते शांति भंग में पाबंद कर दिया गया। खपराडीह निवासी अजय पांडेय व देव कुमार पांडेय पुत्र गण राम नयन पांडेय और ललन पांडेय पुत्र बलभद्र पांडेय को भी जमीनी विवाद करने पर शांति भंग में पाबंद किया गया। दशलावन गांव निवासी जगन्नाथ तिवारी पुत्र कालका प्रसाद तिवारी को शांति भंग में पाबंद  किया गया। बेला रामबाग निवासी ओम प्रकाश चौहान पुत्र मुन्नू चौहान, रोशन अली पुत्र मोहम्मद अजीम, जमीर अहमद पुत्र रोशन अली, साजिद अली पुत्र शौकत अली, लल्लन पुत्र राम पदारथ, संदीप पुत्र लल्लन, शिव शंकर पुत्र स्वर्गीय राम कुबेर, बृजपाल, विनोद, मनोज, विमल पुत्र गण लच्छू आपस में जमीनी विवाद कर रहे थे। जिसके चलते सभी को शांति भंग में पाबंद कर दिया गया। इस कार्यवाही में थाने के उपनिरीक्षक सुधीर कुमार त्रिपाठी सहित उपनिरीक्षक शामिल रहे। पाबंद किए गए सभी 21 आरोपियों को शांति भंग की धारा में चालान कर 
 उप जिलाधिकारी बीकापुर की न्यायालय भेज दिया गया। सभी आरोपियों को न्यायालय भेजने के लिए एक बस का इंतजाम करना पड़ा जिससे कि उन्हें न्यायालय भेजा जा सके।

শেয়ার করুন

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 comments: