10 June 2020

आईईटी संस्थान में ब्रेनस्टॉर्मिंग फॉर आईडियाथॉन का हुआ आयोजन


रिपोर्ट:कुमकुम

अयोध्या। डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के आई0ई0टी0 संस्थान में  ब्रेनस्टॉर्मिंग फॉर आईडियाथॉन का आॅनलाइन आयोजन किया गया है। इसके तहत अप्रवासी मजदूर जो अपने घरों को वापस आपस आ रहे है। ऐसे में शैक्षिक संस्थानों का दायित्व बढ़ जाता है कि उन अप्रवासी मजदूरों के बारे में सोचे और उस दिशा में कार्य करें।

ब्रेनस्टॉर्मिंग फॉर आईडियाथॉन को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो0 मनोज दीक्षित ने बताया कि कोविड-19 की वजह से आज सभी को आत्मनिर्भर बनना होगा। आत्मनिर्भर बनने के लिए यह देखना होगा कि अपने आस-पास किन-किन जरूरतों की आवश्यकता पड़ेगी एवं अविष्कार करने होंगे। ऐसे में शैक्षणिक संस्थानों की भूमिका बढ़ जाती है। कुलपति ने कहा कि संस्थानों को यह सुनिश्चित करना होगा कि जो मजूदर अपने घरों को वापस आ रहे है उनके लिए रोजगार का कैसे सृजन किया जाये कि वे अपने को इस विषम परिस्थिति में भी स्थापित कर सके।  इसके लिए छात्रों एवं अन्य संगठनों को अप्रवासी मजदूरों की मदद के लिए आगे आना होगा।

कार्यक्रम में आईपी कुरेट्स लैब्स वेरिसपेर दिल्ली के बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर परम दोशी ने कहा कि आज के समय में तकनीकी का इस्तेमाल बढ़ गया है। तकनीकी के माध्यम से नए-नए इनोवेशन करके प्रवासी मजदूरों को इस कार्य के लिए तैयार कर नए स्वरोजगार उपलब्ध करा सकते है। इस कार्य में भारत सरकार भी मदद कर रही है। द स्टार्ट अप लैब दिल्ली की सीईओ श्रुति अग्रवाल ने बताया कि हमें अपने आइडिया को जमीन पर उतारने के लिए थोड़ी सी मेहनत करनी पड़ेगी। हमारे दिमाग में जब कोई नया आईडिया विकसित होता  है तो उस आईडिया को आगे बढ़ाते हुए वास्तविक स्वरूप में परिवर्तित करना होगा। टेडेक्स के स्पीकर आईआईटी दिल्ली के आशुतोष कश्यप ने बताया कि हमें अपने दिमाग में आए हुए किसी भी आईडिया को खराब नहीं समझना चाहिए उसका प्रयोग जरूर करना चाहिए तभी एक नई खोज हो सकती। अन्य वक्ता के रूप में इंजीनियर अमित भाटी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन संस्थान के निदेशक प्रो0 रमापति मिश्र ने किया। तकनीकी संचालन इंजीनियर परितोष त्रिपाठी, इंजीनियर परिमल त्रिपाठी, संजीत पांडे तथा रमेश मित्र द्वारा किया गया। धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम के समन्वयक इंजीनियर अमितेश पंडित तथा इंजीनियर विनीत सिंह द्वारा किया   गया।

শেয়ার করুন

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 comments: