03 June 2020

जंगली जानवर ने बकरी को बनाया निवाला, चर्चाओं का बाजार गर्म


रिपोर्ट:राजेश उपाध्याय

मिल्कीपुर। खंडासा थाना क्षेत्र के रामनगर अमावसूफी गांव में हिंसक जंगली  जानवर ने बकरी को अपना  निवाला बना लिया है। रात रामनगर गांव निवासी पुत्ती लाल पुत्र जिया  लाल की बकरी जो छप्पर के नीचे बांधी हुई थी, उसको जंगली हिंसक जानवर ने पकड़ कर घर से 500 मीटर दूर ले जाकर सिवान में चीर फाड़ कर खा लिया। सुबह ग्रामीणों ने प्रशासन को इसकी सूचना दी। जिसके बाद मौके पर वनरक्षक सुरेश यादव ने पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल शुरू की गांव निवासी श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि काफी देर तक चिन्हों की पहचान करने के बाद भी उनको कोई निशान नहीं मिले गांव में विगत 3 दिनों से तेंदुए के नाम पर ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। देर रात गुहार शुरू हो जाती है और लोग बड़ी संख्या में निकल कर इकट्ठा हो जाते हैं। इसी के मद्देनजर इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और लोग अपने जानवरों की सुरक्षा में लग गए हैं। इस संबंध में वन रक्षक सुरेश कुमार यादव ने बताया कि सूचना के बाद वह मौके पर गए थे और उन्होंने पद चिन्हों की जांच की लेकिन उन्हें खेत में जुताई होने के कारण कोई पग चिन्ह स्पष्ट नजर नहीं आया। उन्होंने बकरी के छत बिछत शव मिलने की पुष्टि की है।

শেয়ার করুন

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 comments: