अयोध्या। उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर पूर्व राज्यमंत्री व सपा नेता तेज नारायण पांडेय ने प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में हत्या, डकैती और लूट की बाढ़ सी आ गयी है, जिसके कारण उत्तर प्रदेश पूरी तरह से हत्या प्रदेश बन चुका है, कोई ऐसा दिन नहीं जब कई जनपदों में लोग मारे न जा रहे हों। सपा कार्यालय पर आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान पूर्व राज्यमंत्री पवन पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश में पूरी तरह से जंगलराज कायम है, चारों तरह अराजकता का माहौल है, जिससे लगता है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री कानून व्यवस्था को संभाल पाने में अक्षम है। उन्होंने मांग की है कि यदि मुख्यमंत्री योगी प्रदेश की कानून व्यवस्था की संभाल पाने में अक्षम है तो उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। वहीं दूसरी ओर उन्होंने सहादतगंज से नयाघाट तक फोरलेन के निर्माण के प्रस्ताव का भी विरोध किया है। उन्होंने कहा कि इस प्रस्ताव से जनपद के स्थानीय व्यापारी व निवासी विस्थापित होंगे और समाजवादी पार्टी स्थानीय निवासियों व व्यापारियों के साथ है, इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को बनाना हो तो सड़क को चौड़ी कर, अतिक्रमण हटायें।
04 July 2020
Author: Editor
Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.
0 comments: