02 August 2020

अयोध्या : रुट मार्च करके डीएम व डीआईजी ने लिया अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा


रिपोर्ट: अभिषेक तिवारी

अयोध्या

प्रधानमंत्री के जाने मार्ग की दोनो पटरियों पर लगायी गयी है लोहे की बैरीकैटिंग
वाहनों की चेकिंग के साथ हर आने जाने पर निगाह रख रही है पुलिस

रामजन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए होने वाले भूमि पूजन में प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन ने सजगता बढ़ा दी है। रात में रुट मार्च करके जिलाधिकारी अनुज कुमार झा व डीआईजी दीपक कुमार ने अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इसके साथ में उन्होने प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियों का निरीक्षण भी किया।
     प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर पुलिस ने सर्तकता बढ़ा दी है। वाहनों की चेकिंग के साथ पुलिस हर आने जाने वाले पर निगाह रख रही है। खुफिया विभाग की टीम भी लगातार इलाके में भ्रमण कर रही है। इसके साथ में पुलिस जनपद के सभी बार्डर पर बैरीकेटिंग लगाकर हर आने जाने वाले की चेकिंग कर रही है। अयोध्या में प्रधानमंत्री के आने के लिए प्रस्तावित मार्ग पर स्थित दोने दुकानों के दोने तरफ लोहो की बैरीकैटिंग भी की गयी है। जिससे इससे कोई रोड़ पर न आ सके।

শেয়ার করুন

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 comments: