04 August 2020

किशोरी के साथ सामुहिक दुराचार के आरोप में मुकदमा दर्ज



रिपोर्ट: अशोक कुमार वर्मा

बीकापुर अयोध्या
 तारुन थाना क्षेत्र के रामपुरभगन बाजार में एक नाबालिक एक संप्रदाय की बालिका के साथ दो युवकों द्वारा सामूहिक दुराचार किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।
 तारुन पुलिस ने पीड़ित बालिका की मां की तहरीर पर दोनों आरोपी युवकों के विरुद्ध दुराचार एवं पास्को एक्ट के तहत मुकदमा कायम कर लिया है।
       तारुन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर भगन निवासिनी एक महिला द्वारा पुलिस की गई दी गई तहरीर के अनुसार उसकी 14 वर्षीय बेटी विकास पब्लिक स्कूल कक्षा सात की छात्रा है। बीते दो अगस्त की रात 8 बजे वह अपनी बकरियों को बांधने के लिए घर से निकली थी कि तभी पड़ोसी राजेंद्र पांडेय का बेटा मनीष पांडेय और मनीष पांडेय के मामा का लड़का उसके पास पहुंच गए थे दोनों युवकों ने बालिका को जबरिया उठाकर कमरे में बंद कर दिया था और बारी बारी से धमका कर दुराचार किया था। दुराचारियों के चंगुल से छूटने के बाद पीड़ित छात्रा घर पहुंची थी और और रो-रोकर अपनी मां से सारी कहानी बयां कर दी थी।
 घटना की अलसुबह पीड़ित बालिका को लेकर उसकी मां थाने पहुंची और दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा कायम किए जाने हेतु तहरीर दी ,जिसके आधार पर थानाध्यक्ष तारून ने आरोपी युवक मनीष पांडेय एवं मनीष पांडेय के मामा के बेटे नाम पता अज्ञात के विरुद्ध धारा 376 डी आईपीसी एवं 3/4 पास्को एक्ट के तहत मुकदमा कायम कर लिया है।
पुलिस ने पीड़ित नाबालिग बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
  चौकी प्रभारी रामपुर भगन उमेश वर्मा ने मामले में तेजी दिखाते हुए एक आरोपी युवक मनीष पांडे को गिरफ्तार भी कर लिया है।

শেয়ার করুন

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 comments: