21 August 2020

पति सास ससुर और ननद पर दहेज उत्पीडन सहित का केस

Add caption
रिपोर्ट: अशोक कुमार वर्मा
बीकापुर /अयोध्या

बीकापुर थाना क्षेत्र के मोतीगंज पुलिस चौकी अंतर्गत जोहन गांव में  ममता के साथ घटित घटना के मामले में
भाई प्रदीप कुमार पुत्र राजाराम निवासी मनियारपुर थाना कुड़वार जनपद सुल्तानपुर  की तहरीर पर पुलिस ने गुरुवार देर रात में ही  पति सहित चार लोगों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न,जान से मारने का मुकदमा दर्ज कर लिया।
दर्ज मुकदमे के अनुसार ममता  की शादी बीकापुर  कोतवाली के जोहन गांव निवासी प्रदीप कुमार पुत्र राम चन्द्र के साथ डेढ़ साल पहले हिंदू रीति के अनुसार हुई थी। ममता के माता -पिता ने अपने सामर्थ्य के अनुसार दहेज एवं उपहार में अन्य सामान दिया था। ससुराल के लोग दहेज के खातिर उसके ससुराल के लोग ममता का उत्पीड़न करते थे।मेरी बहन ममता को चारों आरोपी मारकर फांसी पर लटका दिया। भाई की तहरीर मिलते ही बीकापुर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 622/20धारा 498ए, 304बी के तहत जोहन निवासी प्रदीप पति, कलावती सास, खुशबू ननद, राम चंद्र ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है जिसकी विवेचना क्षेत्राधिकारी पुलिस बीकापुर कोमल प्रसाद मिश्रा करेंगे।

শেয়ার করুন

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 comments: