09 August 2020

गोसाईगंज आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में माताओं ने कुश की पूजा कर पुत्रों के दीर्घायु होने की कामना

रिपोर्ट: अभिषेक तिवारी

अयोध्या हिन्दू धर्म के अनुसार हिन्दी के प्रत्येक महीने का अलग अलग महत्व है।
जिसमे भादों महीने का बड़ा महत्व माना गया है ।
इसी माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को मातायें हलछ्ट्ठ के रूप में मनाती हैं।
इस दिन व्रत रख कर कुश की श्रद्धा भाव से पूजा करती हैं और पुत्रों के दीर्घायु होने की मंगल कामना करती हैं।
जनपद में हलछ्ट्ठ (तिनछ्ट्ठी) के अवसर पर रविवार को महिलाओं ने व्रत रखा।
व्रत के दौरान महिलाएं महुआ की दातून करती हैं।
उसके बाद महुआ,दही,तिन्नी का चावल के साथ ही अन्य पूजन सामग्री के समय महारानी माता मंदिर पर पहुंच कर वहां कुश की विधि विधान से पूजा करती हैं।
व्रती मातायें कुश पूजन करने के बाद मंदिर के सामने हलछ्ट्ठ व माता गौरी पार्वती तथा शिव की कथा कहानी सुनने के पश्चात पुत्रों के दीर्घायु होने की मंगल कामना करती हैं।
उसके बाद अपने घरों को वापस आती हैं।
व्रती महिलाओं ने बताया कि इस व्रत में बिना जोताई के पैदा हुई वस्तुओं का सेवन किया जाता है।
जिसमें शाम के समय केर्मुआं का साग,तिन्नी का चावल,भैंस के दूध से बनी दही,हरा मिर्चा आदि का भोजन में प्रयोग किया जाता है।

শেয়ার করুন

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 comments: