17 August 2020

गोसाईगंज थाने में हुई प्रेमी युगल की शादी


Add caption
रिपोर्ट: अभिषेक तिवारी

गोसाईगंज। पुलिस कोतवाली में प्रेमी जोड़े के विवाह का मामला समने आया है। थाने में घर से भाग कर आए प्रेमी युगल ने पुलिस वालों के सामने सात फेरे लिए। इस शादी में खाकी वर्दी के लोग घराती और बाराती की भूमिका में नजर आए। दरअसल गोसाईगंज थाना क्षेत्र के रामपुर पुवारी थाना महाराजगंज गांव का लड़का भानुप्रताप पुत्र पुल्ल 


लड़की रागिनी पुत्री राम सकल देवरा दाउदपुर थाना गोसाईगंज की निवासी यह दोनों प्रेमी युगल दो माह से मोबाइल पर अधिक बात करते-करते मोहब्बत इस कदर परवान चढ़ी कि समय से पहले ही दोनों प्रेमी युगल भागकर गोसाईगंज थाने पहुंचे और अपनी आप बीती थाना प्रभारी को बताई। प्रेमी जोड़े की बात सुनकर थाना प्रभारी ने फोन का सहारा लेते हुए प्रेमी और प्रेमिका के परिजनों को गोसाईगंज आने को कहा। तब दोनों प्रेमी युगलों क़ो देखकर परिजनों के होश उड़ गये। जब उन्होंने सुना कि दोनों लोग थाने में पहुंचकर एक दूसरे से विवाह करना चाहते हैं। इसके बाद लड़की और लड़के के परिजन गोसाईगंज थाने पहुंचकर गोसाईगंज नगर के समाजसेवी हनुमान सोनी ने दोनों का हिंदू रीति रिवाज से दोनों प्रेमी युगल जोड़ी का विवाह करा दिया। गोसाईगंज प्रभारी आशुतोष मिश्रा ने बताया कि लड़की लड़का दोनों बालिक है। दोनों एक दूसरे से काफी प्रेम करते हैं। लड़की तथा लड़का पक्ष के लोग खुशी मन से राजी हुए दोनों पक्ष के लोग भी शादी के बाद कोई विवाद ना हो इसकी लिखा पढ़ी गोसाईगंज कोतवाली में हो गई। इस मौके पर राजेश सिंह प्रदीप यादव विजय कुमार रमेश कुमार रविंदर यादव पवन कुमार आदि लोग मौजूद थे। 

শেয়ার করুন

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 comments: