11 August 2020

नए पेराई सत्र के लिए राजस्व ग्राम स्तर पर गन्ना रकबे का प्रकाशन शुरू हो गया है।

रिपोर्ट: अभिषेक तिवारी

अयोध्या
रकबा प्रकाशन से लेकर कैंलेंडर वितरण तक का कार्यक्रम गन्ना विभाग ने जारी कर दिया है।गन्ना रकबा प्रकाशन के बाद किसान उसी को देख कर गड़बड़ी होने पर आपत्ति कर सकेंगे। किसानों के आपत्ति करने की तिथि 30 अगस्त तय की गई है। एक सप्ताह में आपत्तियों का निस्तारण किया जाना है। आपत्ति निस्तारण के बाद 10 सितंबर तक प्री कैलेंडर का वितरण गन्ना समितियां को किसानों में करना होगा। 11 सितंबर से 30 सितंबर तक सट्टा प्रदर्शन एवं आपत्ति निस्तारण किया जाएगा। अंतिम कैलेंडर का वितरण पेराई सत्र शुरू होने के एक सप्ताह पहले किसानों में वितरण किया जाएगा। कैलेंडर में पखवारा आदि का विवरण रहता है। किसानों के गन्ना रकबे से संबंधित किसानों की कुंडली का विवरण ई-गन्ना ऐप पर उपलब्ध है। 
 

वैसे पेराई सत्र हाईटेक पहले ही किया जा चुका है। कैलंडर के आधार पर गन्ना पर्ची जारी होने का पता किसानों को चलता है। किसानों के मोबाइल पर पर्ची व भुगतान दोनों की जानकारी एसएमएस के माध्यम से गन्ना विभाग देता है। मोबाइल के उसी मैसेज के आधार पर किसान अपने गन्ने की आपूर्ति संबंधित चीनी मिल के तौल केंद्र व मिल गेट पर कराते हैं। नए पेराई सत्र के लिए तीन फीसद से अधिक गन्ना रकबा का क्षेत्रफल बढ़ा हैं। बढ़े रकबे में गन्ना पौधा व पेड़ी शामिल हैं

শেয়ার করুন

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 comments: