22 August 2020

गिरफ्तार ISISI आतंकी का खुलासा, राम मंदिर था असली निशाना, दिल्ली से यूपी तक होने वाले थे कई बड़े धमाके

Add caption
रिपोर्ट: अभिषेक तिवारी

दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस के स्पेशल सेल ने धौला कुआं के पास ISISI ऑपरेटिव को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। जिसके बाद अब गिरफ्तार आतंकी से कड़ी पूछताछ की जा रही है। इस पूछताछ के दौरान ISISI आतंकी ने कई सनसनी खेज खुलासे किए है। जिससे दिल्ली पुलिस भी हैरान रह गई। आंतकी ने बताया कि उनके निशाने पर यूपी से लेकर दिल्ली था। यहां पर वह कई बड़े धमाके करने वाले थे। इतना ही नहीं, यूपी में राम मंदिर आंतकियों का सबसे बड़ा निशाना था। यहां पर निर्माण की तारीख के आसपास ही आतंकी बड़ा धमाका करने की योजना बना रहे थे।


 
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जिस आतंकी को गिरफ्तार किया है उसका नाम आबू यूसूफ है यह आतंकी ISISI का हाई लेवल ऑपरेटिव है। गिरफ्तारी के दौरान इस आतंकी के कब्से से 30 बोर की पिस्टल, 4 जिंदा कारतूस बरामद किए गए है। पूछताछ में इस आतंकी ने बताया कि वो लगातार अफगानिस्तान में बैठे अपने आकाओं की संपर्क में था। यहीं से प्लानिंग बनी थी कि दिल्ली और यूपी में कई बड़े बम धमाके करने है। इसके साथ ही राम मंदिर निर्माण की तारीख के आसपास भी अयोध्या में बड़े बम धमाके की योजना बनाई गई थी। वहीं, अब इस आंतकी पर कई धाराओं के साथ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम और विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

बता दें कि अब पुलिस अबू यूसुफ के दूसरे साथियों को गिरफ्तार करने में जुटी हुई है। जो इस साजिश में उसके साथ काम कर रहे थे। इसी वजह से पुलिस ने छापेमारी भी शुरू कर दी है हालांकि, पुलिस को शक है कि अबू युसूफ गलत ठिकाने बताकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है। ऐसे में पुलिस आईईडी के स्रोत की भी जांच की जा रही है।

শেয়ার করুন

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 comments: