![]() |
Add caption |
रिपोर्ट:अभिषेक तिवारी
अयोध्या।श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव। रविवार तक अयोध्या पंहुचने की संभावना।यह जानकारी विश्व हिन्दू परिषद मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने आज दी और बताया कि चौथी और अंतिम कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आ गयी है।स्वास्थ्य मे व्यापक सुधार हो रहा है। दिल्ली स्थित मेंदांता हॉस्पिटल के योग्य चिकित्सक महाराज के स्वास्थ्य सुधार को लेकर संतुष्ट हैं।उन्होंने इसकी जानकारी भी केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ सहित उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को भी दी है।ज्ञातव्य हो महंत नृत्य गोपाल दास जी महाराज को विगत तेरह अगस्त से मेंदांता हॉस्पिटल मे भर्ती कराया गया था। तब से लगातार उनके स्वास्थ्य मे उतार चढ़ाव बना रहा। अब आई रिपोर्ट से सभी शुभचिंतकों मे हर्ष की लहर।
0 comments: