![]() |
Add caption |
रिपोर्ट:अभिषेक तिवारी
गोसाईगंज अयोध्या। छेड़खानी और पास्कोएक्ट के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पकड़े गए आरोपी का पुलिस लंबे समय से तलाश कर रही थी।
पड़ोसी जनपद अंबेडकरनगर के सम्मनपुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर माख निवासी राजेश कुमार पुत्र कामता प्रसाद को बीती रात गोसाईगंज पुलिस में दिलासी गंज तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक आशुतोष मिश्र ने बताया कि आरोपी के खिलाफ गोसाईगंज थाने में 323, 354,452, 506 तथा पास्को एक्ट के तहत मामला पंजीकृत था तभी से इसकी तलाश की जा रही थी। टीम में एस आई रामप्रकाश, मनोज पाडे, राजेश यादव, व मोहित कुमार शामिल रहे।
0 comments: