11 September 2020

साप्ताहिक बंदी पर लोग बेफिक्र तो पुलिस भी बेपरवाह

Add caption
रिपोर्ट: अभिषेक तिवारी

गोसाईगंज अयोध्या : कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए शासन द्वारा लागू दो दिन की साप्ताहिक बंदी समाप्त होने के बाद गोसाईगंज नगर में साप्ताहिक बंदी के पहले दिन शुक्रवार को सड़कों पर काफी भीड़ रही वह भी बिना माक्स के लोग के निजी व प्राइवेट वाहन सवारियां बैठाकर दौड़ते रहे। तमाम दुकानें भी खुली रही। यह भी गजब रहा कि पुलिस तो मौजूद थी लेकिन कोई रोक-टोक नहीं की गई।


लॉकडाउन समाप्ति के बाद अनलॉक चरण में संक्रमण पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए प्रदेश सरकार ने शनिवार व रविवार को बंदी रखने का निर्देश था। अब साप्ताहिक बंदी के ही दिन सभी दुकानें बंद रहेंगी। यह फरमान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का था लेकिन साप्ताहिक बंदी के दिन पूर्ण रूप से सभी दुकानें बंद रहेंगी इसका पालन करते हुए किसी को नहीं देखा गया। जिसमें केवल सरकारी रोडवेज, खाद, बीज, दवा, सब्जी की दुकानों व अस्पताल खोलने की छूट दी गई। अन्य दुकानों व प्रतिष्ठानों को पूरी तरह से बंद रखने का निर्देश दिया। भीड़ लगाने पर रोक है। इस पर सख्ती से पालन भी कराया जाता रहा मगर अबकी लॉक डाउन की पहली शुक्रवार को बंदी का असर नहीं दिखा। अधिकतर दुकानें भी खुली रही। साथ ही चौराहे पर पुलिस तो रही, लेकिन लोगों में पुलिस का भय नहीं रहा। उनकी रफ्तार में पुलिस ब्रेक नहीं लगा सकी। स्थानीय चाय, पान व मिठाई समेत अन्य सभी दुकानें खुली रही। यहां लोग खरीदारी भी करते दिखे। दो पहिया वाहनों के अलाव निजी सवारी वाहनों में लोग आवागमन करते रहे। बिना माक्स के बेवजह घर से निकलने पर रोक का कोई असर नहीं नजर आया और न तो पुलिस-प्रशासन ने पालन कराया।  5:00 बजे गश्त पर फ्लैग मार्च करते निकली पुलिस ने कस्बे की सभी दुकानें खुली पाने पर भी पुलिस का कोई भय व्यापारियों पर नहीं दिखा।

শেয়ার করুন

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 comments: