रिपोट:राजेश उपाध्याय
राष्ट्रीय महासचिव के नेतृत्व में राज्यपाल को संबोधित 10 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपा
मिल्कीपुर,अयोध्या
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवाहन पर सोमवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अवधेश प्रसाद के नेतृत्व में बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं व नेताओं ने केंद्र व प्रदेश भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। समाजवादी पार्टी ने मुख्य रूप से किसानों के गन्ने का बकाया भुगतान, बिजली दरों में बेतहाशा वृद्धि, फर्जी एनकाउंटर, व 5 साल संविदा की नौकरी, बेरोजगारी, ध्वस्त कानून व्यवस्था, व समाजवादी पार्टी के नेता पूर्व मंत्री सांसद आजम खान व उनके परिवार के साथ हो रहे उत्पीड़न आदि समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया। कोविड-19 महामारी के चलते जिला प्रशासन ने समाजवादी पार्टी को तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन देने की अनुमति नहीं दी। जिसके चलते समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं व नेताओं ने पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद के आवास पर धरना प्रदर्शन किया। और उत्तर प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में पूर्ण रुप से जंगलराज कायम है। जनता पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की तरफ आशा भरी नजरों से देख रही है।किसान बदहाली का शिकार हो गया है ।प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने अभी तक गन्ना किसानों को बकाया मूल्य अदा नहीं कर सकी हैं।प्रदेश में वृहद स्तर पर खाद बीज व कीटनाशक दवाओं का संकट आ गया है ।वही प्रदेश में बेरोजगारी चरम सीमा पर है ।प्रदेश का हर युवा आज बेरोजगार है। रोजगार के नाम पर प्रदेश सरकार नौजवानों के साथ छलावा कर रही है। 5 साल संविदा की नौकरी देने जा रही है समाजवादी पार्टी की सरकार बनते ही इस काले कानून को पहले ही कैबिनेट में खारिज कर दिया जाएगा ।महंगाई से आम जनता की कमर टूट गई है यह सरकार काले धंधों के कारोबारियों मिलावटखोरों पर लगाम नहीं लगा पा रही है। बिजली का बिल आज दोगुना हो गया है। सरकार इस ओर अपना ध्यान नहीं दे रही है।समाजवादी नेता व कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश की सरकार जो उत्पीड़न कर रही है वह उत्पीड़न बंद किया जाए। आदि विभिन्न मांगों को लेकर समाजवादी पार्टी के नेताओं ने धरना प्रदर्शन किया। और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उप जिला अधिकारी मिल्कीपुर अशोक कुमार शर्मा को दिया। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष पृथ्वीराज यादव मदन यादव लोहिया वाहिनी अध्यक्ष रामतेज यादव पूर्व प्रधान व ब्लाक अध्यक्ष मिल्कीपुर सुभाष रावत ब्लॉक अध्यक्ष अमानीगंज अमन यादव शैलेश यादव सुजीत यादव इंद्रपाल यादव राम बहादुर यादव राम तिवारी अवधेश यादव प्रसाद यादव रामतेज यादव माखन लाल यादव काशीराम पाल यादव यादव यादव अवधेश यादव, अशोक यादव कार्यकर्ता व नेता मौजूद रहे
0 comments: