24 October 2020

महिलाओं के प्रति समाज की दृष्टि बदलनी चाहिएः डाॅ0 सुधा राय


रिपोर्ट:कुमकुम

अयोध्या। डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के महिला शिकायत एवं कल्याण प्रकोष्ठ द्वारा मिशन शक्ति अभियान के आठवें दिन विजयादशमी पर्वः नारी शक्ति विषय पर वेबिनार को संबोधित करती हुई मुख्य वक्ता मनूचा डिग्री कालेज, अयोध्या की डाॅ0 सुधा राय ने कहा कि महिलाओं के प्रति समाज की दृष्टि बदलने की आवश्यकता है। इनके प्रति दृष्टि बदल जायेगी तो सृष्टि भी बदल जायेगी। उन्होंने कहा कि नारी शब्द की व्युत्पति संस्कृत में नारि, हिन्दी में नारी, ब्रज में नार से हुई है। इसका अभिप्राय अग्नि, जल तथा स्त्री इन तीनों के बिना हम और हमारा समाज विकसित नही हो सकता है। अंधानुकरण की हमारे समाज में गहरी पैठ है। विजयादशमी का दिन बुराई पर जीत पाने का दिन है। हमें ये संकल्प लेना है कि समाज की बुराई को खत्म करके महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा का महौल बनाये एवं उनके आत्म सम्मान एवं अस्मिता की रक्षा करनी होगी। उन्होंने कहा कि महिलाएं जबतक खुद नही चाहेगी तो उनकी आत्म सम्मान की रक्षा कोई नही कर सकता चाहे कितनी भी योजनाएं बना दी जाये। अपने आत्म सम्मान एवं सुरक्षा के लिए जागरूक होना होगा। तभी महिलाएं अपने आत्म सम्मान की रक्षा कर पाएंगी।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महिला शिकायत एवं कल्याण प्रकोष्ठ की समन्वयक प्रो0 तुहिना वर्मा ने बताया कि महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति सम्मान के भाव अपने जीवन में उतारना होगा। तभी महिलाएं समाज में स्वछन्द रूप से रह पाएंगी। जब महिलाओं का विकास होगा तब देश का विकास होगा। उन्होंने कहा कि समाज के कारण ही महिलाएं देश के विकास में जितना योगदान कर सकती है वह उतना कर नही पा रही है। इसलिए सभी देशवासियों का दायित्व बनता है कि आधी आबादी को सशक्त किया जाये तो देश निश्चित रूप से उत्थान करेगा।

वेबिनार में मिशन शक्ति अभियान के तहत गत दिनों से चल रही प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया गया जिनमें स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान ज्योति कन्नौजिया, द्वितीय नगमा हाशमी, तृतीय स्थान राम भारत यादव को मिला। पोस्टर प्रतियोगिता में अंजली यादव प्रथम, द्वितीय स्थान नताशा एवं तृतीय स्थान प्रियंका यादव को प्राप्त हुआ। कविता में प्रथम स्थान निमिषा यादव ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर रमा पाण्डेय, नगमा हाशमी एवं तृतीय स्थान पर स्वाती श्रीवास्तव, प्रियांशी श्रीवास्तव, रोली यादव रही। रंगोली प्रतियोगिता में शिवानी को प्रथम स्थान, द्वितीय पर प्रियंका शुक्ला एवं तृतीय स्थान पर जूही रही। क्विज प्रतियोगिता में प्रथम रागिनी वर्मा रही। द्वितीय स्थान पर प्रज्ञा मिश्रा एवं तृतीय स्थान पर अकांक्षा सिंह रही। इस प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय के प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम का संचालन प्रकोष्ठ की सह समन्वयक डाॅ0 सिंधु सिंह ने किया। सदस्य इंजीनियर मनीषा यादव तकनीकी सहयोग प्रदान किया। धन्यवाद ज्ञापन सदस्य इंजीनियर मनीषा यादव ने किया। कार्यक्रम में कुलसचिव उमानाथ, सदस्य महिमा चैरसिया, डाॅ0 सरिता द्विवेदी, नीलम मिश्रा सहित बड़ी संख्या में प्रतिभागी आॅनलाइन जुड़े रहे।


শেয়ার করুন

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 comments: