रिपोर्ट-अभिषेक तिवारी
अयोध्या : कृषि विभाग के माध्यम से विकासखंड पूराबाजार की गंगौली ग्राम सभा में कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें कृषि विज्ञान केंद्र मसौधा से पहुंचे वैज्ञानिकों ने किसानों को रबी मौसम में फसलों की उन्नतशील प्रजातियों को पैदा करने के बारे में जानकारी दी। इस दौरान पशुपालकों को भी वैज्ञानिक ढंग से पशुपालन के बारे में बताया गया।
कृषि विज्ञान केंद्र के उद्यान वैज्ञानिक डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने कृषकों को रबी मौसम की फसलों जैसे गेहूं की उन्नतशील प्रजातियों के बारे में अवगत कराया। उन्होंने गेहूं की बुवाई की तकनीक के साथ सरसों की उन्नतशील प्रजातियों के बारे में भी जानकारी दी। इन फसलों की बुवाई विधि के बारे में बताते हुए सब्जियों की पछेती प्रजातियों को रोपण तकनीक से उगाने की जानकारी दी। गोष्ठी में डॉ. डीडी सिंह ने पशुपालकों को वैज्ञानिक ढंग से पशुपालन करने की सलाह दी। इस दौरान कृषि विभाग के सुनील दुबे सहित कर्मचारी मौजूद रहे।
0 comments: