ब्यूरो रिपोर्ट
अयोध्या। आम आदमी पार्टी का उत्तर प्रदेश का कुनबा तेज़ी से बढ़ रहा है, पार्टी की नीतियों प्रभावित हो कर बड़ी संख्या में लोग आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रभारी सांसद संजय सिंह की मौजूदगी में 20 अक्टूबर को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने बताया कि देवकाली स्थित केसरवानी गेस्ट हाउस में होने वाले पार्टी के कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पार्टी के सांसद संजय सिंह कार्यक्रम में शामिल होने से पूर्व कई महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात करेंगे। श्री सिंह ने कहा कि सदयस्ता लेने वाले में ज्यादतर पंचायत प्रतिनिधि होंगेद्य उन्होंने कहा कि दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार के विकास के मॉडल को उत्तर प्रदेश की जनता पसंद कर रही है और लोग दिल्ली सरकार जैसा विकास का उत्तर प्रदेश में चाहते हैं। प्रदेश अध्य्क्ष ने कहा की प्रदेश में बदलाव की बयार पंचायतो से ही होकर ही बहेगी। पंचायत चुनाव लड़ने के लिए पार्टी ने अपनी कमर कस ली है और संगठन विस्तार पर तेज़ी से काम चल रहा है। पार्टी के कार्यकर्त्ता गाँव गाँव तक पार्टी की सोच और उसकी नीतियों का प्रसार करेंगे।
“आप” प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने बाराबंकी में दलित युवती के साथ गैंगरेप और हत्या के खिलाफ पार्टी के द्वारा लखनऊ में किये गए प्रदर्शन पर पुलिसिया बर्बरता पर नाराज़गी जताते हुए बोलै की महिलाओ को सुरक्षा देने में नाकाम सरकार उनको न्याय और सुरक्षा की मांग करने वाली महिलाओ को ही पुलिस से पिटवाते हैद्य महिला सुरक्षा के मोर्चे पर प्रदेश सरकार बुरी तरह विफल रही है।
0 comments: