रिपोर्ट-राजेश उपाध्याय
मिल्कीपुर। भाजपा किसान मोर्चा ने बाबा चतुर गिरीश्वर महादेव मन्दिर अमानीगंज प्रांगण में कृषि यंत्रों का पूजन किया। जिला उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह बल्ले के संयोजन में हुए इस कार्यक्रम में किसान मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष संचित सिंह, उपाध्यक्ष सुधीर सिंह मुन्ना, मन्त्री अवधेश शर्मा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष परमेन्द्र विक्रम सिंह बाबा, बाराबंकी जिला उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, महामंत्री राधेश्याम त्यागी,अयोध्या जिले के किसान मोर्चा अध्यक्ष राम चन्द्र वर्मा सहित कई नेताओं ने हिस्सा लिया।
उपास्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष संचित सिंह ने किसानों की आय दोगुनी करने के वायदे पर प्रतिबद्धता जताई। केन्द्र सरकार द्वारा लाए गए किसान बिल को पूर्ण रूपेण किसान हितैषी बताते हुए कहा कि अपनी उपज का न्यूनतम समर्थन मूल्य प्राप्त करना किसान का अधिकार है। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष परमेन्द्र विक्रम सिंह बाबा ने कहा कि विपक्ष किसानों को बरगलाने की नाकाम कोशिश कर रहा है। विरोध के नाम पर कृषि यन्त्र जलाने वाले किसान हितैषी नहीं हो सकते। भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने उपस्थित किसानों को आश्वस्त किया कि उनके हितों के लिए सरकार व संगठन वचनबद्ध है।जिला सहकारी समिति के सभापति धर्मेन्द्र सिंह टिल्लू ने कहा कि किसानों के हित के विरुद्ध कोई समझौता नहीं होगा।कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों ने कृषि यंत्रों का पूजन किया तथा किसानों को सम्मानित किया।इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री राधेश्याम त्यागी,काशीराम पांडेय,अरविन्द पाण्डेय,सन्त बक्श सिंह, महेन्द्र सिंह गुड्डू, सत्येन्द्र सिंह नम्बरदार ,सिद्धू भारती, रणजीत सिंह बब्लू, महेश कुमार दुबे,अमरेश सिंह सोनू, मुनई सिंह, समर बहादुर सिंह,सत्य नरायन पाठक,धर्मदेव मौर्य,राजेन्द्र पाण्डेय आदि ने हिस्सा लिया।
0 comments: