रिपोर्ट-कुमकुम
अयोध्या। डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध वि-रु39यवविद्यालय के वीमेन ग्रिवेंस एण्ड वेलफेयर सेल ने प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई मिशन शक्ति अभियान के तहत चौथे दिन मुख्य वक्ता लखनऊ विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग के डाॅ0 ललित सिंह ने मेंटल हाइजिन फाॅर वीमेन विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज को महिलाओं के प्रति संवेदनशील होना चाहिए। जिससे उनके अन्दर छुपी हुई प्रतिभा को पहचान सके। डाॅ0 सिंह ने बताया कि बालिकाओं के मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हुए उनके ऊपर हुए अपराध को कम किया जा सकता है। इससे उनकी सामाजिक एवं मानसिक दोनों दशा में मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि देश में पुरूष प्रधान सोच के कारण महिलाओं को आज भी उचित स्थान एवं सम्मान नही मिल पा रहा है। इसके लिए उन्हें सघर्ष करना पड़ रहा है। लैंगिक विभेद के कारण पुरूष एवं महिला दोनों को ग्रसित है। इस सोच से उबरना होगा। राष्ट्र के विकास के लिए महिलाओं एवं बालिकाओं का मानसिक रूप से स्वस्थ्य होना बहुत जरूरी है।
वेबिनार में वीमेन ग्रिवेंस एण्ड वेलफेयर सेल की समन्वयक प्रो0 तुहिना वर्मा ने बताया कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं सम्मान प्रदेश सरकार की प्राथमिकता में है। इस तरह के आयोजन से महिलाओं को जागरूक करते हुए प्रदेश में माहौल बनाना है। मिशन शक्ति अभियान समाज में महिलाओं के प्रति सबकी सोच बदलने में कारगर सिद्ध होगा। इससे उन्हें समाज में सम्मान भी प्राप्त होगा। कार्यक्रम में नारी सुरक्षा शीर्षक पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन वीमेन ग्रिवेंस एण्ड वेलफेयर सेल की सदस्य इंजीनियर मनीषा यादव ने किया। अतिथि के प्रति धन्यवाद ज्ञापित सेल की इंजीनियर मनीषा द्वारा किया गया।
पूरे कार्यक्रम में तकनीकी सहयोग इंजीनियर राजीव कुमार ने किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव उमानाथ, सेल की सह समन्वयक डाॅ0 सिंधु सिंह, डाॅ0 सरिता द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में प्रतिभागी ऑनलाइन जुड़े रहे।
0 comments: