23 October 2020

अयोध्या की रामलीला: सीता वियोग में वन-वन भटक रहे राम को देख रो पड़े दर्शक


ब्यूरो रिपोर्ट 

अयोध्या रामलीला में आज जो प्रसंग फिल्माया गया, उसने दर्शकों को रूलाया ही नहीं किया बल्कि उनके दिलों को झकझोर दिया। दरअसल, हुआ यूं कि रामलीला के छठवें दिन सीताहरण के बाद जब भगवान राम अपने अनुज लक्ष्मण के साथ आंखों में आंसू लिये वन-वन भटक कर उनकी खोज कर रह थे, उनकी इस दशा को देख दर्शक अपने आंसूओं को नहीं रोक सके। अयोध्या की रामलीला में अब तक यह सबसे ज्यादा झकझोरने वाला दृश्य था। ज्ञातव्य हो किया इसके अलावा राम-सुग्रीव मिलन के प्रसंग ने लोगों को मित्रता की सीख दी तो वहीं अन्याय करने वालों को बालिवध के एक संदेश दिया।

अयोध्या की रामलीला के अध्यक्ष सुभाष मलिक ने बताया कि रामलीला के पात्रों को जीवंत करने आये बॉलीवुड के कलाकारों ने इसमें और जान फूंक दी है। उन्होंने बताया कि आगे आने वाले प्रसंगों में बिंदू दारा सिंह, मनोज तिवारी, राकेश बेदी व रजा मुराद सहित अन्य अभिनेता विभिन्न किरदारों को निभा दर्शकों में उमंग भर देंगे। उन्होंने बताया कि बिंदू दारा सिंह हनुमान का रोल करेंगे तो मनोज तिवारी अंगद की भूमिका निभाएंगे, राकेश बेदी विभीषड़ का किरदार निभाएंगे तो वहीं दूसरी ओर रजा मुराद अहिरावण की भूमिका में दिखाई देंगे। उन्होंने बताया कि इससे पहले  जाने-माने कलाकार असरानी नारद मुनि की भूमिका निभा चुके हैं तो वहीं अवतार गिल ने भी सुबाहू व राजा जनक के किरदार को जीवंत कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि अभिनेता शाहबाज खान ने रावण की भूमिका में जान डाल दी है, इसके अलावा राकेश बेदी की बेटी सुलोचना का किरदार निभाएंगी तो वहीं फिल्म स्टार सुरेंद्र पाल सिंह विभिन्न किरदारों में नजर आएंगे।

अयोध्या के लक्ष्मण किला घाट पर आयोजित हो रही अयोध्या की रामलीला के अध्यक्ष सुभाष मलिक (बॉबी) ने बताया कि रामलीला के मंचन में दर्शकों को आने की स्वीकृति बिल्कुल नहीं है, इसलिये रामलीला को सिर्फ सैटलाइट चैनल्स, यूट्यूब चैनल और अन्य सोशल मीडिया चैनल्स पर ही प्रतिदिन शाम 7 बजे से 10 बजे तक दिखाया जा रहा है और रामलीला समाप्त होने के बाद रिकॉर्ड करके 14 भाषाओं में कन्वर्ट करके यूट्यूब पर दिखाया जाएगा। इसके अलावा अयोध्या की रामलीला का लाइव प्रसारण प्रतिदिन शाम 7 बजे से 10 बजे तक डीडी भारती और रिपीट टेलीकास्ट अगले दिन शाम 3 बजे से 6 बजे डीडी नेशनल पर दिखाया जा रहा है।

শেয়ার করুন

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 comments: