23 June 2021

एक जिला एक उत्पाद के अंतर्गत आजीविका एवं उद्दम संगोष्ठी


सोहावल, तहसील क्षेत्र के मीरपुर काटा गांव में नावार्ड एवं ग्रामेश संस्था के बैनर तले एक जिला एक उत्पाद के अंतर्गत आजीविका एवं उद्दम विकास कार्यक्रम गोष्ठी का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ नावार्ड जिला विकास प्रबन्धक कमलेश यादव 
ने दीप प्रज्वलित कर किया व संचालन संस्था अध्यक्ष राम किशोर ने किया।डी डी एम ने कार्यक्रम में बोलते हुए उपस्थित लोगों को गुड़ से बनने वाली विभिन्न प्रकार की वस्तुएं  चॉकलेट  कुरकुरे अर्शी का लड्डू आंवला काजू बादाम बर्फी के उत्पादों  का निर्माण कर आजीविका के लिए अधिक आमदनी का स्रोत व रोजगार सृजित किया जा सकता है। इसके लिए समूह का गठन कर प्रशिक्षण को प्राप्त किया जा सकता।इस  दौरान समूह से जुड़े सदस्यों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त कर के रोजगार के लिए इकाई स्थापित करने के लिए बैंको से ऋण की सुविधा उपलब्ध है।इससे रोजगार का अवसर को बढ़ाया जा सकता है।इस अवसर पर  सुरेश कुमार, रूमन, सीमा शीला ममता संजू माधुरी,सुनीता,रन्नो,सुशीला, कैलाशपति सहित समूह की महिलाएं उपस्थित रहे


শেয়ার করুন

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 comments: