24 June 2021

भगवान राम से जुड़े कई धार्मिक स्थल उपेक्षित


श्रद्धालुओं ने सौंदर्यीकरण एवं धार्मिक स्थलों को विकसित किए जाने की किया मांग

रिपोर्ट-महेश शंकर 

बीकापुर। अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के मंदिर निर्माण का कार्य शुरू होने के साथ मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के वनवास यात्रा एवं राज्याभिषेक के बाद अन्य यात्रा वृतांत से जुड़े  जनपद में स्थित अन्य धार्मिक स्थलों के भी विकसित किए जाने की श्रद्धालुओं में आस जगी है। बीकापुर तहसील क्षेत्र में भी भगवान राम की यात्रा वृतांत की मान्यता से जुड़े करीब एक दर्जन धार्मिक स्थल स्थित है। जिसमें कई धार्मिक स्थल 84 कोसी परिक्रमा की परिधि में आते हैं। श्री राम संस्कृत संस्थान के प्रबंध न्यासी शोधकर्ता डॉ राम अवतार शर्मा द्वारा भी कई स्थलों को अपने शोध में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की यात्रा से संबंधित बताया है। तथा उनके द्वारा लिखी गई पुस्तक "जहां जहां चरण पड़े रघुवर के" में इन धार्मिक स्थलों का उल्लेख भी किया है। श्रीराम सांस्कृतिक शोध संस्थान से जुड़े जिला पंचायत सदस्य हरिश्चंद्र निषाद, राजेंद्र पाठक, मनोज तिवारी, अरुण मिश्रा, अरस दुबे, पंडित बिंदेश्वरी प्रसाद पांडेय, सुरेश चंद्र पांडेय, नकुल मिश्रा, कौशल शुक्ला,  दीनानाथ पांडेय, परमेश पांडे सहित तमाम श्रद्धालुओं द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के यात्रा वृतांत से जुड़े धार्मिक स्थलों को सहेजने, सौंदर्यीकरण और पर्यटन सुविधा विकसित किए जाने की मांग की है।


শেয়ার করুন

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 comments: