01 July 2021

धूमधाम से मनाया गया सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का जन्मदिन


अयोध्या। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के दीर्घायु होने की कामना करने के साथ-साथ एक दूसरे को मिठाईयां बांटकर उनका मुंह मीठा कराया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने आने वाले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाए जाने का संकल्प भी लिया। पार्टी कार्यालय पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। कार्यकर्ताओं ने केक काटकर अपनी खुशी का इजहार किया। इस मौके पर पार्टी के जिला महासचिव बख्तियार खान ने कहा कि सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के दीर्घायु होने की कामना करने के साथ-साथ आज यह भी संकल्प उठाया गया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि सपा सुप्रीमो के मुख्यमंत्रित्व काल में प्रदेश जिन ऊंचाइयों पर पहुंचा वह अब मील का पत्थर साबित हो चुका है, यदि एक बार फिर समाजवादी पार्टी की सरकार बनी तो उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनने से कोई नहीं रोक सकता। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष बाबूराम गौड़ ने कहा कि समाजवादी पार्टी और प्रदेश को इतनी ऊंचाई तक पहुंचाने में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का महत्वपूर्ण योगदान है, जनता भी चाहती है कि अखिलेश यादव एक बार फिर मुख्यमंत्री बने और प्रदेश का तेजी से विकास हो सके। जिला उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने इस मौके पर सपा सुप्रीमो की लंबी आयु की प्रार्थना करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी की ओर जनता आज आशा भरी निगाहों से देख रही है, ऐसे में अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश एक बार फिर ऊंचाइयों पर जाने के लिए बेताब है। समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता चैधरी बलराम यादव ने बताया कि आज बड़ी तादाद में कार्यकर्ताओं ने कार्यालय पर एकत्र होकर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की लंबी आयु की प्रार्थना की। उन्होंने बताया कि आज इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने यह तय किया कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक देंगे। इस मौके पर भदरसा चेयरमैन प्रतिनिधि मो0 राशिद, वरिष्ठ नेता मो0 हलीम पप्पू, चैधरी बलराम यादव, जिला सचिव वसी हैदर गुड्डू, अंसार अहमद बब्बन, दान बहादुर सिंह, शम्भूनाथ सिंह दीपू, मो0 असलम, राम बहादुर यादव, राशिद जमील, ओ0पी0 पासवान, मो0 शुऐब खान, म0 अनिल मिश्रा, डाॅ0 घनश्याम यादव, चन्द्रभान यादव, बृजेश सिंह चैहान, गौरव पाण्डेय, जगन्नाथ यादव, देशराज यादव, चंद्रभान यादव बब्लू पासी, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, निशा खान, अर्पणा जायसवाल, निशात अख्तर, मंजू रावत, सुभाष रावत, अनुभव रावत, अभिषेक पाण्डेय, शालू खान, डाॅ0 अवनीश सिंह, मो0 इश्तियाक खान, शाहबाज खान लकी, रत्नेश दूबे, महमूद खान, कौशल यादव, नजीर अहमद, मंसूर अहमद, बब्लू भाई, विवेक रावत, मो0 सलीम घोषी आदि लोग मौजूद रहे। इसी तरह पूरा ब्लाक सीएचसी पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य शम्भूनाथ सिंह दीपू के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर जमीर खान, अनिल, राजेश यादव, राजेश सिंह, दिवाकर तिवारी, अम्बिका सिंह, गुफरान, विवेक यादव, शिवम् सिंह, संतोष सिंह आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अन्त में सपा जिलाध्यक्ष गंगासिंह यादव के छोटे चचेरे भाई राजेंद्र यादव की पत्नी विमला यादव 50 वर्ष की सर्पदंश से निधन हो गया है जिसके कारण आज के कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके। पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं द्वारा मृतक आत्मा की शान्ति के लिये 02 मिनट का मौन रखकर शोक संवदेना व्यक्त की गयी।



শেয়ার করুন

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 comments: